Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

हजार रुपए पगार पाने वाले पत्रकार बने 300 करोड़ के ब्यूटी स्किल ट्रेनिंग टॉयकून

Updated on Wednesday, December 11, 2024 19:18 PM IST

चंडीगढ़ ।  1998 में महज़ 1000 रुपए महीना पगार पर पत्रकारिता से करियर शुरू करने वाले दो दोस्तों दिनेश सूद और कुलजिंदर सिद्धू की जोड़ी ने 25 साल के प्रोफेशनल सफर में अपने जुनून,जज्बे और कुछ करने की जिद के बल पर ऐसा मुकाम हासिल किया, जो किसी सपने सा लगता है। कड़ी मेहनत,साहस,दूरदृष्टि और क्रिएटिविटी से एडवर्टाइजिंग,पीआर,इवेंट मैनेजमेंट और रेडियो,टीवी व फिल्मी दुनिया के सफर से आगे ब्यूटी-वेलनेस स्किल सेक्टर में नई क्रांति लाते हुए इन्होंने 300 करोड़ रुपये के नेटवर्थ के सैंकड़ों "ओरेन इंटरनेशनल’ स्किल स्कूल्स का साम्राज्य देश-विदेश में खड़ा किया।

चंडीगढ़ के एक नए अखबार में बतौर ट्रेनी पत्रकारिता के जनून में दिन-रात काम के दौरान चर्चा के बीच बड़े सपने देखना उनकी दिनचर्या में था। खास बात यह रही कि दिनेश और कुलजिंदर ने कभी अपनी सीमित इनकम व संसाधनों को अपने हौसलों पर हावी नहीं होने दिया। कमरे का किराया देने तक के जेब में पैसे नहीं होते थे। सर्दियों में कई बार तो घर से लाया खाना हफ्तेभर चलाया। सफलता की राह इतनी आसान नहीं थी,पर होसलों में उड़ान थी। सालभर पत्रकारिता करते हुए इन्होंने महसूस किया कि मास- कम्यूनिकेशन की समझ का इस्तेमाल इससे जुड़े दूसरे कारोबार में भी किया जा सकता है।

नवम्बर1999 में जालंधर में एडवर्टाइजिंग,पीआर व इवेंट कंपनी की शुरुआत की। शुरुआती दिनों में फंडिंग की समस्या, बाजार का कंपीटिशन और अपने नए आइडिया पर विश्वास बनाए रखना जैसी कड़ी चुनौतियां थी। लेकिन दिनेश और कुलजिंदर ने हर मुश्किल को अवसर माना। दिनेश कहते हैं, “जोखिम उठाए, खुद को बार-बार चुनौती दी और हर असफलता से सबक लेकर आगे बढ़े। हमें अपने विजन पर भरोसा था और कड़ी मेहनत से हमने इसे साकार किया। सपने देखना जितना जरूरी है, उन्हें साकार करने के लिए लगातार मेहनत करना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है”।

कुलजिंदर का कहना है, “आज का दौर अवसरों का दौर है। अगर आप किसी सेक्टर में अपनी पूरी ईमानदारी व जुनून के साथ काम करें, तो सफलता दूर नहीं । सबसे जरूरी है सीखने की ललक व जोखिम उठाने का साहस”। ग्राहकों को समझने और उन्हें बेहतरीन सेवाएं देने की उनकी काबिलियत ने उनकी कंपनी को जल्द ही सफलता की राह पर ला दिया। कई बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी ने उन्हें मार्केट में एक खास पहचान दिलाई।

पत्रकारिता,पीआर,एडवर्टाइजिंग और इवेंट मैनजमेंट में रहते दोनों दोस्तों के दिमाग से क्रिएटिविटी का कीड़ा नहीं गया। क्रिएटिविटी के प्रति इनके जुनून ने इन्हें रेडियो और टीवी से लेकर पॉलीवुड और बॉलीवुड तक पहुंचाया। रेडियो,टीवी पर एकरिंग से लेकर टीवी सीरियल्स और शौ के साथ इस जोड़ी ने फिल्मों में बतौर एक्टर,राइटर,प्रोडयूसर व डायरेक्टर अपने हुनर का लौहा मनवाया। 2008 में अपनी पहली ही फिल्म ‘मिनी पंजाब’ में गुरदास मान जैसे लीजेंड पंजाबी गायक से अभिनय कराना इनकी एक बड़ी उपलब्धि रही। इसके अलावा 2012 में ‘साडा हक’ और 2014 में  ‘योद्धा’ जैसी हिट पंजाबी फिल्में सिलवर स्क्रीन पर उतारी। इनमें कुलजिंदर द्वारा लिखी साडा हक और योद्धा में से फिल्म योद्धा को तीन अवार्ड मिले। मुम्बई में रहते बालीवुड फिल्मी करियर को आगे बढ़ा रहे कुलविंदर अभी तक 15 से अधिक फिल्मों में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी।

एडवर्टाइजिंग,पीआर व इवेंट मैनेजमेंट के साथ इन्होंने एक नई दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया। ब्यूटी-वेलनेस सेक्टर में स्किल डवेलमेंट के जरिए छोटे शहरों,कस्बों व गांव की लड़कियों को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने की पहल को पहचाना। इस पहल ने 2004 में जालंधर से "ओरेन इंटरनेशनल’ के पहले स्किल स्कूल की नींव रखी। 300 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाली ओरेन इंटरनेशनल के आज देशभर में 120 व कनाडा में 2 ब्यूटी-वेलनेस स्किल ट्रेनिंग स्कूलों में एक लाख से अधिक युवाओं को हुनर के हथियार से लैस कर रोजगार लायक बनाया है। प्रोफेशनल सफर के 25 साल पूरे होने के अवसर पर ओरेन इंटरनेशनल ने किन्नरों और बीपीएल परिवारों के 8000 युवाओं को स्कॉलरशिप पर स्किल कोर्स कराने का एलान किया है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X