Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंद्रहवीं विधानसभा के प्रथम वर्ष की अवधि की पत्रिका का हुआ विमोचन

Updated on Tuesday, December 02, 2025 19:45 PM IST

 

चंडीगढ़: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वह एक मजबूत विधायिका के बिना संभव नहीं है। इसलिए सभी प्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर विधायी संस्थाओं को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को हरियाणा विधान सभा के प्रांगण में आयोजित विधानसभा की पत्रिका ‘सदन संदेश’के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक बी.बी. बत्रा, पत्रिका के सलाहकार संपादक डॉ. चंद्र त्रिखा ने पत्रिका का विमोचन किया।

स्पीकर व मुख्यमंत्री सहित मंत्री व विधायक रहे उपस्थित
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मजबूत विधायिका से ही संभव:हरविन्द्र कल्याण
शोध आधारित विधायी कार्यों की पहले से ज्यादा जरूरत : नायब सैनी

 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, श्री विपुल गोयल, डॉ. अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, कुमारी आरती सिंह राव तथा विधायक भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज इस पत्रिका का लोकार्पण एक ऐसे विशेष स्थान पर हो रहा है जिसकी भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में विशिष्ट पहचान है। यह कैपिटल कॉम्प्लेक्स, जहां हरियाणा विधान सभा स्थित है, इसकी एक ओर कार्यपालिका यानी सिविल सचिवालय स्थित है और दूसरी ओर न्यायपालिका —माननीय उच्च न्यायालय स्थापित है।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रिका में बीते एक वर्ष के दौरान हरियाणा विधान सभा के सभी सत्रों की विस्तृत समीक्षा शामिल की गई है, जिससे आमजन को सदन की कार्यवाही की सटीक और विधिवत जानकारी प्राप्त होगी। यह पत्रिका न केवल सूचनाप्रद और रोचक है, बल्कि जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हरियाणा विधान सभा का यह प्रयास है कि नियमित अंतराल पर इस पत्रिका का प्रकाशन जारी रहे। पत्रिका में विधायी प्रक्रियाओं के साथ-साथ हरियाणा के सभी विधायकों और सांसदों की संपूर्ण जानकारी भी संकलित की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प ‘एक देश, एक विधायिका’ के संदेश को आगे बढ़ाने का है, ताकि देशभर की सभी विधानसभाएं और विधानमंडल एक साझा मंच पर सार्थक चर्चाएं कर सकें और प्रभावी निर्णय ले सकें। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के नेतृत्व में हरियाणा विधान सभा ने पिछले एक वर्ष में अनेक नवाचार पहलें की हैं। इनमें विधायकों के लिए ओरिएंटेशन कैंप, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन और लोकसभा व हरियाणा सरकार के सहयोग से विभिन्न क्षमता-वृद्धि कार्यक्रम शामिल हैं।

पत्रिका विधायी कामकाज को नई ऊर्जा देगी : नायब सिंह
इस अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सदन संदेश पत्रिका हरियाणा विधान सभा की नई सोच, नई दिशा, नए संकल्प का शुभारम्भ है। यह विधायी कामकाज को नई ऊर्जा देगी। उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों पर विश्वास करती है। इस विश्वास को बनाए रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। विधायिका वह स्थान है जहां कानून बनते हैं और नीतियां तय होती हैं। सबका दायित्व है कि जनता की भावनाओं को समझे और उन पर सार्थक चर्चा करें। उन्होंने कहा कि शोध आधारित विधायी कार्यों की पहले से ज्यादा जरूरत है। हम सब को मिलकर ठोस समाधान प्रस्तुत करने होंगे। इस प्रकार के प्रकाशनों और स्वस्थ चर्चा से सदन की कार्य क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन के लिए विधान सभा अध्यक्ष और उनकी टीम का बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राज्य गीत के साथ हुआ।

हरियाणा की दिशा और सोच को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेगी ‘सदन संदेश’ पत्रिका- महीपाल ढांडा

संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि ‘सदन संदेश’ पत्रिका का आज हुआ यह लोकार्पण विधान सभा अध्यक्ष की दूरदृष्टि का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस पहल से हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी यह स्पष्ट रूप से जाना जा सकेगा कि हरियाणा किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश की वास्तविक सोच क्या है। सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच होने वाली सार्थक बहस, लोकतंत्र की खूबसूरती और जनप्रतिनिधियों व जनता के बीच संवाद की प्रक्रिया — इन सभी पहलुओं का सार इस पुस्तिका में समाहित है। यह प्रकाशन लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सदस्य अपने अनुभव और विचारों से पत्रिका को बनाएं समृद्ध:बी.बी बत्रा

विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि इस पत्रिका में सदस्यों को अपने लेख, अनुभव और विचारों के माध्यम से सार्थक योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायकों को भी विभिन्न स्थानों पर जाकर सीखने और नई जानकारियां प्राप्त करने का जो अवसर मिलता है, उन अनुभवों का लाभ इस पत्रिका के माध्यम से व्यापक रूप से साझा किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि पत्रिका के संस्करण नियमित रूप से प्रकाशित हों और उसमें विषयवार सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को प्रेरित किया जाना चाहिए कि वे बेहतर से बेहतर लेख भेजें, ताकि यह पत्रिका प्रदेश की दिशा और दृष्टि को आगे बढ़ाने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके।

युवा पीढ़ी के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का मूल्यवान दस्तावेज बनेगी ‘सदन संदेश’:कृष्ण लाल मिड्ढा 
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि ‘सदन संदेश’ पत्रिका हरियाणा विधानसभा के सदस्यों द्वारा अपने दायित्वों के परिपक्व निर्वहन का सशक्त प्रतीक है। यह पत्रिका उस समन्वय, संवेदनशीलता और सकारात्मक भावनाओं का जीवंत दस्तावेज है। ‘सदन संदेश’पत्रिका युवा पीढ़ी को हरियाणा की विधायी कार्यशैली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से परिचित कराने का एक मूल्यवान माध्यम बनेगी।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X