Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

टेक्निकल टेक्सटाइल को अपनाकर उद्योगों का विस्तार करें उद्यमी:मल्होत्रा

Updated on Friday, November 28, 2025 21:20 PM IST

पानीपत, 28 नवंबर। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत चल रहे नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन के निदेशक अशोक मल्होत्रा ने कहा है कि कपड़े तथा इससे जुड़े उद्योगों को आधुनिक तकनीक पर आधारित टेक्निकल टेक्सटाइल को अपनाकर अपने उद्योगों को अपग्रेड करना चाहिए क्योंकि आने वाला भविष्य में भारत ही नहीं विदेशों में भी टेक्निकल टेक्सटाइल की मांग बढ़ेगी।

पीएचडीसीसीआई ने पानीपत के वस्त्र उद्योग का तकनीकी रूपांतरण:उच्च मूल्य, बेहतर कल विषय पर किया चिंतन शिविर


शिक्षण संस्थानों में बनाई जा रही टेक्निकल टेक्सटाइल शोध लैब

मल्होत्रा आज पानीपत में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेकर पानीपत के उद्यमियों, अकेडमिक तथा तकनीकी संस्थाओं के शोधार्थियों को संबोधित कर रहे थे। शिविर का विषय:पानीपत के वस्त्र उद्योग का तकनीकी रूपांतरण:उच्च मूल्य, बेहतर कल था।
उन्होंने कहा कि एनटीटीएम के वर्कर,सुपरवाइजर तथा इंजीनियर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में लगातार शोध हो रही है। जिसके लिए शिक्षण संस्थानों में 15 करोड़ रुपये की लागत तक लैब शुरू की जा रही हैं तथा शिक्षण संस्थानों में टेक्निकल टेक्सटाइल के पाठयक्रम शुरू करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टार्टअप को 50 लाख रुपये तक का अनुदान देकर बढ़ावा दिया जा रहा है।  
ग्लोबल एलांइस फॉर टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी काउंसिल के चेयरमैन पविंद्र सिंह ने कहा कि अगर हमें कपड़ा उद्योग के कारोबार को बढ़ाना है तो उसके लिए टेक्सटाइल को अपनाना होगा। उन्होंने पीएचडीसीसीआई द्वारा किए गए आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे उद्योगों को योजनाएं और कानून की जानकारी जरूरी है।
इस अवसर पर बोलते हुए वस्त्र मंत्रालय की शोध संस्थान नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन के महानिदेशक डॉ.एमएस परमार ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार शोध हो रही है। आक या मदार से निकलने वाले फाइबर भारतीय सैनिकों के लिए ऐसी जैकेट तैयार की जा रही है, जो माइनस तापमान में भी कारगर होगी। हरियाणा के सिरसा में एक पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया गया है।


कार्यक्रम के दौरान आईआईटी दिल्ली के प्रो.बिपिन कुमार के संयोजन में अटल सेंटर ऑफ टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग एंड सस्टेनेबिलिटी को लांच किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त मेजर जनरल अशीम कोहली  द्वारा नेशनल फ्लैग रीसाइक्लिंग अथवा रीसाइकल होने वाले राष्ट्रीय ध्वज को लांच किया गया। कार्यक्रम के दौरान अटल इन्क्यूबेशन सेंटर आईआईटी दिल्ली के सहयोग से टेक्सटाइल टेक इनोवेटर भी लांच किया गया।
पीएचडीसीसीआई टेक्सटाइल कमेटी के को-चेयर एवं पोलीस्टर टेक्सटाइल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सेक्टरी जनरल आरके विज ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में हो रही शोध सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उद्योगपतियों को बताना है। भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।
 
बुलेट प्रूफ जैकेट व तिरंगा होगा रीसाइकिल
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए गए चिंतन शिविर में पहुंचे विशेषज्ञों ने बताया कि सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट को भी अब रीसाइकिल करके दस्ताने बनाए जाएंगे। इसके अलावा गृह मंत्रालय के नियमों तथा राष्ट्रीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भी अब रीसाइकिल किया जा सकेगा। तिरंगे को रीसाइकिल करके उसके दोबारा इस्तेमाल को लेकर विशेषज्ञों द्वारा लगातार शोध की जा रही है।
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X