Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस फाउंडेशन को अवॉर्ड; नीता अंबानी बोलीं “2036 ओलंपिक भारत का सपना”

Updated on Saturday, November 22, 2025 19:02 PM IST

नई दिल्ली: FICCI के 15वें ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट ‘TURF 2025’ और ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025’ में रिलायंस फाउंडेशन को खेल क्षेत्र में उसके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नीता एम. अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने जमीनी स्तर से लेकर हाई-परफॉर्मेंस तक, खेलों को सशक्त बनाने के लगातार प्रयास किए हैं। स्पोर्ट्स क्षेत्र में नीता अंबानी की लीडरशिप की वजह से उन्हें देश के उभरते हुए ‘स्पोर्ट्स लीडर ऑफ इंडिया’ के रूप में भी देखा जाता है।

रिलायंस फाउंडेशन को ‘बेस्ट कॉर्पोरेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स - हाई परफॉर्मेंस’ का अवॉर्ड देते हुए FICCI ने कहा “यह अवॉर्ड फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम. अंबानी को, उनकी दूर की सोच और लीडरशिप के लिए दिया जा रहा है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की पहली भारतीय महिला मेंबर बनने वाली नीता अंबानी ने दुनिया भर में ओलंपिक मूवमेंट को मजबूत करने और भारत की स्पोर्ट्स की उम्मीदों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी लीडरशिप में, रिलायंस फाउंडेशन ने जमीनी स्तर के प्रोग्राम से लेकर एलीट एथलीट डेवलपमेंट तक कई बदलाव लाने वाले प्रोग्राम शुरू किए हैं।


नीता अंबानी ने यह अवॉर्ड रिलायंस फाउंडेशन परिवार और देश के युवा खिलाड़ियों को समर्पित किया। सम्मान स्वीकार करते हुए उन्होंने ने कहा कि “आने वाला दशक भारतीय खेलों का स्वर्णिम दशक होगा। भारत को एक वैश्विक मल्टी-स्पोर्टिंग पावरहाउस बनाने का समय आ गया है। यह 1.4 अरब भारतीयों का साझा सपना है कि भारत, 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी करे, और रिलायंस फाउंडेशन इस सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
नीता अंबानी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन की स्पोर्ट्स पहलों ने अब तक देशभर में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा युवाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। चाहे स्कूली स्तर हो, जमीनी स्तर हो या हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर हर जगह युवाओं को खेलों से जोड़ा गया है। जब हमारा युवा जीतता है तो देश का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।
महिलाओं की खेलों में लगातार कामयाबी पर नीता अंबानी ने कहा कि “खेलों में जीवन बदलने, समाज को जोड़ने और राष्ट्र को ऊर्जा देने की अनोखी शक्ति होती है। भारत की खेल भावना गांवों के मैदानों से लेकर वैश्विक मंचों तक जाग उठी है। हमारी बेटियों लगातार तिरंगे को गौरवान्वित कर रही हैं। जब हमारी लड़कियां खेलती हैं, तब हर लड़की, हर महिला जीतती है।” समिट के मौके पर नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, एथलीटों और स्पोर्ट्स इनोवेटर्स ने एक साथ मिलकर भारत के खेल भविष्य पर विचार किया।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X