अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आगामी चार दिसंबर से अमृतसर में आयोजित होने वाले 19वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में शामिल होने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से मुलाकात करके निमंत्रण दिया है। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय फेशन टेक्स टेक फोरम की चेयर हिमानी अरोड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।
पाई टैक्स में महिला उद्यमी भी लेंगी भाग
हिमानी अरोड़ा ने चैंबर द्वारा पिछले 18 वर्षों से आयोजित किए जा रहे पाई टैक्स के बारे में जानकरी देते हुए 19वें संस्करण के दौरान आयोजित होने वाले इंपावरिंग हर रूटस:एडवांसिंग वूमैन एंड ट्राईबल कम्यूनिटी, विषय पर आयोजित होने वाले सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
इस मुलाकात के दौरान हिमानी अरोड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि चैंबर द्वारा महिला उद्यमियों के लिए शी-फोरम का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से महिला उद्यमी आगे महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।
हिमानी ने बताया कि पाई टैक्स में लगने वाले 550 स्टाल में से सौ से अधिक स्टॉल महिला कारोबारियों द्वारा लगाए जाते हैं। इस बार भी 19वें पाई टैक्स में महिला उद्यमियों की संख्या पहले के मुकाबले अधिक होने की संभावना है। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने पाई टैक्स की सफलता तथा पीएचडी चैंबर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह जल्द ही इस बारे में अपनी उपस्थिति स्पष्ट करेंगी।