Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

नई निसान मैग्नाइट के साथ मिल रहा है बी-एसयूवी सेगमेंट में सबसे किफायती मेंटेनेंस का वादा

Updated on Thursday, October 24, 2024 20:09 PM IST

चंडीगढ़ ।  निसान मोटर इंडिया ने अपनी नवीनतम बी-एसयूवी ऑफरिंग का एलान किया है। नई मैग्नाइट के साथ मात्र 39 पैसे प्रति किलोमीटर (50,000 किलोमीटर तक) की मेंटेनेंस लागत आएगी, जो इस सेगमेंट में सबसे कम है। इससे देशभर के ग्राहकों के लिए शानदार मूल्य सुनिश्चित होगा। इसके साथ-साथ ग्राहक 3 साल (1,00,00 किलोमीटर) की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ मन का सुकून भी पा सकते हैं। इस वारंटी को न्यूनतम लागत के साथ 6 साल (1,50,000 किलोमीटर) तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इस एक्सटेंडेड वारंटी में पार्ट्स, रिपेयरिंग और अन्य खर्चों को शामिल किया जाता है, जो नए वाहन के साथ मिलने वाली वारंटी जैसा ही है। अतिरिक्त लाभ के रूप में देशभर में कैशलेस रिपेयर, क्लेम की असीमित संख्या और नई निसान मैग्नाइट के साथ देशभर में सभी अधिकृत सर्विस सेंटर पर चार लेबर-फ्री सर्विस की सुविधा शामिल हैं।

निसान इंडिया ‘निसान मैग्नाइट केयर’ के रूप में प्रीपेड मेंटेनेंस प्लान भी दे रही है, जिससे 21 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है। इस आसान प्लान से सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों को जेनुइन पार्ट्स और डायग्नोस्टिक टूल्स के साथ एक्सपर्ट केयर मिले और महंगे रिपेयर से बचते हुए उनके लिए वाहन के परफॉर्मेंस और कंफर्ट को बनाए रखा जा सके। यह प्रीपेड प्लान दो श्रेणियों में उपलब्ध है। ‘गोल्ड’ प्लान व्यापक मेंटेनेंस के लिए और ‘सिल्वर’ प्लान बेसिक सर्विसिंग के लिए है। कार को सेकेंड हैंड बेचते समय इस प्लान को नए कार मालिक को ट्रांसफर भी किया जा सकता है, जिससे रीसेल वैल्यू बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त, नई मैग्नाइट के साथ 3 साल / 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी मिलती है, जिससे मन का सुकून सुनिश्चित होता है और ग्राहकों के लिए कार ऑनरशिप का अनुभव शानदार होता है।

निसान कारों को कंपनी के किसी भी अधिकृत सर्विस वर्कशॉप पर सर्विस कराने से ग्राहकों को निसान के सभी सर्विस बेनिफिट मिलते हैं। इतना ही नहीं, इससे उन्हें इस बात का सुकून भी मिलता है कि उनके वाहन की सर्विसिंग सर्वश्रेष्ठ मानकों के साथ की जा रही है, जहां हर काम के लिए कीमत निर्धारित है, जो समझने में आसान और पूरी तरह से पारदर्शी है।

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर  सौरभ वत्स ने कहा, ‘हम निसान में जो भी करते हैं, उसके केंद्र में ग्राहकों की संतुष्टि ही होती है। हम उन्हें अपने प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज के माध्यम से ड्राइविंग एवं ऑनरशिप का सुगम अनुभव देने के लिए तत्पर हैं। ऑनलाइन सर्विस बुकिंग, निसान सर्विस कॉस्ट कैलकुलेटर समेत हमारी तरफ से मिलने वाली प्री-परचेज और आफ्टर सेल्स की रेंज और हमारे व्यापक डिजिटल इकोसिस्टम से वाहन की पूरी लाइफ साइकिल के दौरान पारदर्शिता एवं सहूलियत सुनिश्चित होती है। निसान शुरुआत से अंत तक सर्विस में किसी समझौते के बिना अपने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X