Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

30 साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दें पर नजर आएंगी फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि

Updated on Thursday, December 12, 2024 18:24 PM IST

चंडीगढ़ | बॉलीवुड की प्रसिद्घ अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि 30 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर काम करेंगी। इस फिल्म जगत में दामिनी जैसी फ़िल्में  तैयार करने की मन में इच्छा लेकर अमेरिका से मुंबई लौटी है। इस बार फिल्मों में काम करने का अवसर उनके पति और दो बेटों ने दिया है। अब बड़े पर्दें पर फिल्में तैयार करने की पूरी रुपरेखा तैयार कर ली है।

फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि गत्त देर सायं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के हर मुकाम तक पहुंचने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश उनके सारथी बने, उनके रक्त के कण-कण में पवित्र ग्रंथ गीता वास करती है। इस गीता उद्गम स्थली कुरुक्षेत्र से जैसे ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आने का निमंत्रण मिला तो, उनके मन में पावन धरा के दर्शन करने की उत्सुकता पैदा हो गई। इस निमंत्रण के बाद ही कुरुक्षेत्र के लिए महाभारत पर आधारित द्रौपदी डांस ड्रामा तैयार किया। इस डांस ड्रामा के माध्यम से अपने मन की भावनाओं को मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

खून के कण-कण में है पवित्र ग्रंथ गीता का वास , गीता उद्गम स्थली कुरुक्षेत्र को नमन करने के लिए महोत्सव में पहुंची मीनाक्षी शेषाद्रि

फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि बॉलीवुड में दामिनी व घातक जैसी फिल्मों में काम करने के उपरांत 1995 से अमेरिका चली गई और पूरा टाईम अपने परिवार को दिया और अमेरिका रहकर भी क्रिएटिविटी का काम किया। इस दौरान कभी कभार ही बॉलीवुड की याद आई, पूरा समय अपने पति और बच्चों के साथ गुजारा। अब परिवार के कहने पर 3 माह पहले 30 साल के लंबे अंतराल के बाद मुंबई आई है। एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी को शुरू करने जा रही है। इस नई पारी के लिए कई तरह की स्क्रिप्ट उनके सामने आई है। इन स्क्रिप्ट को देखने और पढ़ने के उपरांत दामिनी और घातक जैसी फिल्मों में काम करना चाहेंगी। एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अब ओटीटी प्लेटफार्म पुराने और नए कलाकारों को बेहतरीन मंच उपलब्ध करवा रहा है। जिन नए कलाकारों को मंच नहीं मिलता, उनके लिए ओटीटी एक वरदान साबित हो रहा है।

उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा की धरा ने बॉलीवुड को फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां दी है। इन कलाकारों ने हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इससे स्पष्ट नजर आता है कि हरियाणा की माटी में कला और कलाकारों का अपार भंडार है। इस समय दक्षिण के क्षेत्र के लोग वर्तमान के दौर के अनुसार बॉलीवुड में काम कर रहे है, जिसके कारण आज साउथ सिनेमा शिखर पर पहुंच गया है।

एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ उत्तर भारत के डीएनए में कुछ जबरदस्त प्रभाव है, यहां की नारी शक्ति समाज के बदलाव में अपना अहम योगदान अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि उम्र कभी भी कला और कलाकारों की तरक्की में रुकावट नहीं होती। कलाकार किसी भी उम्र में अपना मुकाम हासिल कर सकता है। इतना ही नहीं वर्ष 2025 में ओटीटी नेटवर्क पर भी वे नजर आ सकती है। इसके लिए विचार-विमर्श किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X