Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

टीरा ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में लॉन्च किया लक्जरी ब्यूटी स्टोर

Updated on Thursday, November 14, 2024 10:22 AM IST

मुंबई | रिलायंस रिटेल से जुड़ी ब्यूटी रिटेल चेन ‘टीरा’ ने आज मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लक्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। 6200 वर्ग फीट में फैले इस फ्लैगशिप स्टोर में प्रतिष्ठित, वैश्विक ब्रांडों के 15 शॉप-इन-शॉप बुटीक शामिल हैं। जैसे कि डायर, एस्टी लॉडर, यवेस सेंट लॉरेंट, ला मेर, प्रादा और वैलेंटिनो। स्टोर में अल्ट्रा-लक्जरी स्किनकेयर ब्रांड - ऑगस्टिनस बेडर भी शामिल है। जो टीरा स्टोर पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है।

इस फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च के मौके पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “भारत में सौंदर्य और विलासिता को फिर से परिभाषित कर रहा है ‘टीरा’। यह विश्व स्तरीय ब्रांडों और सिग्नेचर सर्विस के साथ, सबसे अलग अनुभव प्रदान करेगा। जियो वर्ल्ड प्लाजा में हमारा टीरा फ्लैगशिप स्टोर- प्रेरित करने, सबको साथ लाने और बदलाव लाने के लिए काफी बारीकी और सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है।  हम अपने ग्राहकों को लक्जरी ब्यूटी की इस असाधारण यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।”

सुगंध प्रेमियों के लिए स्टोर में एक खास सेंट रूम बनाया गया है। इसे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां हवा में ही खुशबूएं तैरती रहती हैं। सेंट के अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ-साथ लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन भी यहां उपलब्ध होंगे। लग्जरी ब्यूटी रिटेल में पहली बार, टीरा ने टीरा ब्यूटी सूट में एक्सक्लूसिव इन-स्टोर स्किनकेयर सेवा शुरू की हैं। टीरा के सिग्नेचर ट्रीटमेंट में, सिग्नेचर-ग्लो, यूथ एलिक्सिर और एक्वा इन्फ्यूजन फेशियल के अलावा ऑगस्टिनस-बेडर-सिग्नेचर फेशियल विशेष रूप शामिल किए गए हैं।

यह फ्लैगशिप स्टोर में तकनीक का भी खासा इस्तेमाल किया गया है। वर्चुअल ट्राई-ऑन से लेकर पर्सनल ब्यूटी स्पेस जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरण यहां लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक टीरा का लक्ष्य भारत के सौंदर्य खुदरा परिदृश्य में एक नया मानक स्थापित करना है, जो एक ऐसा विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करे जो वास्तव में बेजोड़ हो।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X