चंडीगढ़ ,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : सांसद किरण खेर ने कहा कि शहर के लोगों की मानसिकता ऐसी है कि वे सुविधाएं तो सारी चाहते हैं, लेकिन टैक्स चुकाना नहीं। यहां तक कि लोग पार्किंग के बढ़े हुए 5 की जगह 10 रुपये चुकाने को भी तैयार नहीं है, क्योंकि वो भी उन्हें ज्यादा लगते हैं। खेर रविवार को आरडब्ल्यूए मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा की ओर से अपने धन्यवाद समारोह को संबोधित कर रही थी।