Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हुड्डा ने उठाए मनोहर और केजरीवाल की बैठक पर सवाल

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:23 PM IST

चंडीगढ़,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल की मुलाकात पर सवाल उठाए हैैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ चर्चाओं में बने रहना चाहते हैैं। उन्हें समस्या अथवा उसके समाधान से कोई मतलब नहीं है। इस मुलाकात से समस्या तो हल नहीं होगी, लेकिन समय जरूर खराब हुआ है। उन्होंने प्रदूषण के लिए हरियाणा से अधिक दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया।

प्रदूषण के लिए हरियाणा से अधिक दिल्ली को ठहराया जिम्मेदार

हुड्डा ने किसानों का खुला समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के लिए किसानों की बजाय सरकार पर ही जुर्माना होना चाहिए, क्योंकि उसने आज तक पराली निस्तारण के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए हैैं। सरकार को चाहिए कि वह किसानों को पराली उठाने के लिए 250 रुपये प्रति क्विंटल आर्थिक सहयोग दे, ताकि किसानों पर बोझ न पड़े।

कहा-कैप्टन अमरिंदर का सही फैसला, मनोहर को नहीं मिलना चाहिए था केजरीवाल से

हुड्डा ने कहा, केजरीवाल की दूसरों पर आरोप मढऩे की आदत है। केजरीवाल ने पूर्व में पानी के मसले पर उनसे भी मिलने का समय मांगा था, लेकिन मैंने नहीं दिया, क्योंकि वे समस्या का समाधान नहीं कर सकते। इस लिहाज से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल के साथ मीटिंग नहीं करने का फैसला लेकर सही किया है। मनोहर लाल को भी केजरीवाल के साथ बैठक नहीं करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: स्‍मॉग पर बैठक: केजरीवाल ने ठीकरा फोड़ना चाहा तो हावी हो गए मनोहरलाल

हुड्डा ने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए पराली तो छोटी बात है, जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली की फैक्टरियां, निर्माण कार्य और डीजल के वाहनों से अधिक प्रदूषण फैल रहा है। केजरीवाल पहले अपने राज्य में इन चीजों पर रोक लगाएं। दिल्ली नगर निगम द्वारा सड़कों की सफाई भी बिना पानी का छिड़काव किए की जाती है।

भ्रष्टाचार में शामिल भाजपाइयों को बचा रही सरकार

हुड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार विरोधियों को बिना सबूत के झूठे मुकदमों में फंसा रही है, जबकि भ्रष्टाचार में लिप्त अपनी पार्टी के नेताओं को बचा रही है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार में शामिल होने के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं लेकिन सरकार उन्हें बचाने में जुटी है। एचएसआइआइडीसी के मुख्य समन्वयक (उद्योग) के पद पर नियुक्त किए गए सुनील शर्मा के फर्जी दस्तावेज का मामला सामने आने के बाद भी सरकार उन्हें बचा रही है। सरकार को मीटर, धान और डाडम खान घोटालों की जांच करानी चाहिए।



Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X