Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

नियंत्रित क्षेत्र में छोटी दुकानों को सीएलयू देने की संभावना पर विचार

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:16 PM IST

चंडीगढ़,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । प्रदेश के शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ने के साथ पालिकाओं में शामिल हुए नियंत्रित क्षेत्र (कंट्रोल्ड एरिया) में अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने तथा जनसुविधाओं को जुटाने के दौरान आम नागरिक पर अधिक बोझ न पड़े, इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। नियंत्रित क्षेत्र में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की तरह छोटी दुकानों को भी भूमि उपयोग नीति के तहत इजाजत देने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।

मंगलवार देर शाम हरियाणा सचिवालय स्तिथ अपने कार्यालय में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने हुडा, नगर एवं शहरी आयोजना विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने पालिका क्षेत्र में शामिल हुए नियंत्रित क्षेत्र में होटल एवं गेस्ट हाउस को सीएलयू देने की नीति में संशोधन करते हुए छोटे दुकानदारों एवं शोरूम संचालकों को भी सीएलयू लेने का अवसर देने पर योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर रोक लगेगी तथा संबंधित क्षेत्र के विकास के लिए भी राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

मंत्री कविता जैन ने प्रदेश के शहरी क्षेत्र में लाइसेंस शुदा छोटी कालोनी विकसित करने की दिशा में नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए पालिका के नियंत्रित क्षेत्र के लिए तय बाहरी विकास शुल्क की दरों में व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए दरों की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी डीलर नागरिकों को बहला-फुसलाकर अपनी कालोनी काट देते हैं और लोगों के खून-पसीने की कमाई लगवा देते हैं। इन अवैध कालोनियों में 20-20 साल तक जनसुविधाएं नहीं जुट पाती, जिसमे आम आदमी की परेशानी बढ़ जाती है। बाहरी विकास शुल्क की दरें अधिक होने के कारण अवैध कालोनी पनप रही हैं, जिसे रोकने के लिए 2.5 एकड़ में विकसित होने वाली छोटी कालोनियों के लाइसेंस की प्रक्रिया सरल करने और बाहरी विकास शुल्क की दर व्यवहारिक किए जाएंगे। इससे जहां लाइसेंस शुदा कालोनी की परंपरा बढ़ेगी और आम लोगों को जल्द जनसुविधाएं मुहैया कराना सरल होगा। उन्होंने इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए अलग-अलग पालिकाओं में जमीन की ऊंची दरों के अनुसार तय बाहरी विकास शुल्क की दरों में संशोधन करने के लिए पुनर्मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि कुछ शहरों के अलग-अलग क्षेत्रों के व्यवसायिक हिसाब से अलग-अलग महत्व हैं,  इसलिए शहरों में भी हाइपर, कम हाइपर जोन बनाकर बाहरी विकास शुल्क की राशि तय की जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कमेटी बनाकर पुनर्मूल्यांकन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पालिका के नियंत्रित क्षेत्र की विकास नीति में पूर्व में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने पर जोर दिया, ताकि सरल तरीके से क्षेत्र का विकास किया जा सके और आमजन को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। 

इस अवसर पर शहरी आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता,शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक नितिन कुमार यादव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन, शहरी आयोजना विभाग की मुख्य नगर योजनाकार के अलावा कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X