Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पराली के धूएं पर सियासत हुई तेज आईएनएलडी ने केजरीवाल व मनोहरलाल पर साधा निशाना

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:16 PM IST

चंडीगढ़,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक के साथ ही सियासत तेज हो गई है। हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल आईएनएलडी ने दोनों मुख्यमंत्रियों पर स्मॉग के लिए किसानों पर ठीकरा फोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है और एेसा कर दोनों मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेवारी से भागने का प्रयास कर रहे हैं।
आईएनएलडी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार अपने गिरेबान में झांके क्योंकि दिल्ली का प्रदूषण वहां गाड़ियों के धुएं और जगह-जगह कूड़े के ढ़ेरों को जलाने की वजह से है। उन्होंने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार के दबाव में आकर हरियाणा के किसानों पर पराली जलाने के मामले दर्ज कर उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब पराली को जलाए लगभग एक महीना बीत चुका है और फिर भी यदि वातावरण में स्मॉग है तो उसका कारण पराली का धुआं न होकर और हो सकते हैं। फिर भी यदि उस स्मॉग के लिए हरियाणा के किसानों को दोषी ठहराया जा रहा है और राज्य के मुख्यमंत्री उनके बचाव में आने की बजाय उनके ही विरुद्ध अपने अधिकारियों से मुकद्दमे दर्ज करवाए जा रहे हैं तो यह जानबूझकर किसानों को प्रताडि़त करने का प्रयास है।
अरोड़ा ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर पराली की समस्या को न सुलझाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने ही एक तरफ तो अपने दायित्व से हाथ खींचा है और ऊपर से 18 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना किसानों से वसूल कर उन्हें दंडित किया है। उन्होंने याद दिलाया कि सरकार के अपने आंकड़ों के अनुसार अभी तक 244 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त सिरसा और फतेहाबाद जिले जो दिल्ली से बहुत दूर हैं, वहां पर सिरसा में 301 और फतेहाबाद में 369 किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। स्पष्टत: यह भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता है जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों को पराली की समस्या से निपटने के लिए कोई व्यावहारिक समाधान नहीं दे लेती तब तक उसे किसानों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने मांग की कि अभी तक किसानों के विरुद्ध दर्ज किए सभी मामलों को तुरंत वापस लिया जाए और उनके विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को रोका जाए।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X