Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पत्रकारिता मुनाफे का नहीं, लोकतंत्र की रक्षा का मंत्र

Updated on Monday, November 13, 2017 12:00 PM IST

चंडीगढ़,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने रविवार को चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में पत्रकारिता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों को नई तकनीक से दोस्ती करनी होगी। चुनौतियां बढ़ रही हैं। सही पत्रकारिता की राह चुनने पर धमकी और मुकदमे का भय दिखाया जा रहा है। ऐसे में नए दौर की पत्रकारिता का समय आ गया है। पत्रकारों को संगठित होना होगा, अपनी समझ बढ़ानी होगी। राजदीप ने कहा कि पत्रकारिता मुनाफे का नहीं अपितु लोकतंत्र की रक्षा का मंत्र है। पत्रकारिता मिशन है, प्रतिबद्धता है। आज पत्रकार के वेतन, बीमा, जोखिम के समय में सामाजिक सुरक्षा समय की बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में डिजिटल युग की पत्रकारिता के लिए पारंपरिक रास्ते का मोह छोड़ना होगा। पत्रकारों को रविंद्र नाथ टैगोर की कविता पर चलना होगा-जोदि तोर डाक शुने केऊ ना आसे तोबे एकला चलो रे।

समस्या उठाने वाले को बोलते हैं देशद्रोही

सरदेसाई ने कहा कि यदि किसी भी समस्या को उठाते हैं तो आपको देशद्रोही कहा जाता है। पत्रकारों को इससे जूझना होगा। अभी भी प्रिंट मीडिया का काम ठीक है क्योंकि इसमें तथ्यों पर ध्यान दिया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में तो अब केवल विवाद किया जाता है। हमें समाज की हित की बात करनी होगी।

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनको पहले से गुजरात चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। आाखिरकार राहुल गाधी पार्टी नेतृत्व की बागडोर संभालने वाले हैं। काग्रेस की आक्रामक मीडिया रणनीति में गहमागहमी है। सच तो यह है कि जहा काग्रेस दावा कर सकती है कि उसे वापसी की गंध रही है, वहीं, वास्तविकता अब भी दिल्ली दूर अस्त का मामला है। उनके हाल ही में दिए भाषण से इस व्यापक धारणा की पुष्टि होती प्रतीत हुई कि राहुल अनिच्छुक राजनेता हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी पराजय के बाद वे पृष्ठभूमि में चले गए, लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने की चुनौती लेने से भी इन्कार कर दिया।

भाजपा के पास आरएसएस की सांगठनिक मशीन

काग्रेस के विपरीत भाजपा के पास आरएसएस की टिकाऊ सागठनिक मशीन है, जो निरपेक्ष सत्ता की इसकी तलाश के दौरान किसी नैतिक समझौते के नुकसान की भरपाई कर सकती है। लेकिन भाजपा नेतृत्व को भी यह समझना चाहिए कि राजनीतिक विश्वसनीयता कोई फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं है, बल्कि ऐसी चीज है, जिसका लगातार नवीनीकरण करते रहना पड़ता है।

तितली न बनें कॉकरोच बनें

अंत में राजदीप सरदेसाई ने कहा कि पत्रकारों का जीवन तभी बच सकता है जब वे समाज की हित की बात करें परंतु अभी समाज मूक है। केवल दर्शक बना हुआ है समाज। पत्रकारों को सरकार के खिलाफ लिखना होगा। एक उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि एटमी युद्ध में केवल कॉकरोच ही जीवित रहेगा। इसलिए तितली न बनें, कॉकरोच बनें।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X