Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

नाम की गलती में NRI को विमान पर चढ़ने से रोक किया गिरफ्तार, विजिलेंस पर जुर्माना

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:22 PM IST

चंडीगढ़,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को नाम की गलती में एनआरअाइ को विमान पर चढ़ने से पहले से रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे इस गलती का अहसास हुआ कि आरोपी के बदले उसने किसी और को पकड़ लिया है। विजिलेंस को यह गलती भारी पड़ी है और पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने उस पर पांच रुपये का जुर्माना लगा दिया है। जुर्माने की यह राशि संबंधित अधिकारी से वसूलने का हाई कोर्ट ने अादेश दिया है।

दरअसल, विजिलेंस ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर गुरदेव सिंह सयान की जगह लंदन निवासी गुरदेव सिंह को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। बाद ने उसे इसका पता चला। हाईकोर्ट ने इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो की माफी की मांग खारिज करते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि वे एनआरआइ गुरदेव को लंदन का विमान किराया व पांच लाख रुपये मुआवजा दें और उससे पंजाब सरकार की तरफ से माफी भी मांगें। मुआवजा राशि विजिलेंस के दोषी कर्मचारी से वसूली जाए।
 

हाईकोर्ट ने विजिलेंस पर लगाया पांच लाख का जुर्माना, कहा- दोषी अफसर से वसूले जाएं पैसे

जस्टिस एबी चौधरी ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि विजिलेंस ब्यूरो की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया से विदेश में पंजाब व देश की इज्जत को नुकसान पंहुचा। यह गलती माफ करने योग्य नहीं है। इससे सरकारी कर्मचारी के काम के रवैये की झलक दिखती है कि वे अपना काम कैसे लापरवाही से करते हैं।

जस्टिस चौधरी ने कहा कि इस मामले में गलती की कोई संभावना नहीं थी क्योंकि जिस गुरदेव सिंह को रोका गया उसके नाम के साथ सयान नहीं था और उसका पासपोर्ट लंदन स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से बना है और उसका पता लंदन का है। फिर विजिलेंस ब्यूरो ने उसको कैसे रोक लिया, क्या उसका पासपोर्ट, इस पर लगी फोटो को नहीं देखा गया?

हाई कोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारी रोजाना ज्यादा वेतन व सुविधा की तो मांग करते रहते हैं लेकिन वे अपने काम को अच्छे तरीके से क्यों नहीं करते? इस मामले में एडवोकेट जनरल की भूमिका पर कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वकील तो कोर्ट में वही कहेगा जो उसके क्लाइंट ने उसे जानकारी दी है। विजिलेंस को एजी को जानकारी देने से पहले तथ्यों की सही जांच करनी चाहिए थी। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि वो आदेश का पालन कर स्टेटस रिपोर्ट भी दे। 

यह था मामला

सिंचाई विभाग के चीफ इंजिनीयर गुरदेव सिंह सयान के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। विजिलेंस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।  गुरदेव ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की है। कोर्ट ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा रखी है। 2 नवंबर को विजिलेंस को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से सूचना दी गई कि गुरदेव सिंह सयान नामक एक व्यक्ति लंदन जा रहा है। एयरपोर्ट अथारिटी ने उनको रोक लिया। कुछ समय बाद विजिलेंस ब्यूरो ने बिना जांच किए ही गुरदेव को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में पता चला कि यह लंदन निवासी गुरदेव सिंह है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X