Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

शहरों के दुकानदारों के लिए खुशखबरी, अब करा सकेंगे सीएलयू

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:23 PM IST

चंडीगढ़,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । राज्य में शहरों का दायरा बढ़ने के साथ नगर निकायों शामिल हुए नियंत्रित क्षेत्र (कंट्रोल्ड एरिया) में छोटे दुकानदारों और शोरूम संचालकों को सीएलयू (भूमि उपयोग परिवर्तन) की सुविधा देने की तैयारी है। अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए बाहरी विकास शुल्क की दरें घटाने पर भी विचार किया जा रहा है। शहरों में जनसुविधाएं जुटाने के दौरान आमजन पर अधिक बोझ न पड़े, इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने अफसरों को निर्देश दिए हैं।
 

हरियाणा सचिवालय में हुडा, नगर एवं शहरी आयोजना विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक में मंत्री ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में होटल एवं गेस्ट हाउस को सीएलयू देने की नीति में संशोधन करते हुए छोटे दुकानदारों एवं शोरूम संचालकों की जरूरतों को भी पूरा करने पर ध्यान दिया जाए।
 
इससे अवैध निर्माण पर रोक लगेगी और संबंधित क्षेत्र के विकास के लिए राजस्व में बढ़ोतरी होगी। कविता जैन ने लाइसेंसशुदा छोटी कालोनियों को प्रोत्साहित करने के लिए बाहरी विकास शुल्क की दरों की समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि शुल्क कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाहरी विकास शुल्क की दरें अधिक होने के कारण प्रॉपर्टी डीलर अवैध कालोनी काट देते हैं और लोगों के खून-पसीने की कमाई लगवा देते हैं।

इन अवैध कालोनियों में 20-20 साल तक जनसुविधाएं नहीं जुट पाती, जिसमे आमजन परेशान होते हैं। इसे रोकने के लिए 2.5 एकड़ में विकसित होने वाली छोटी कालोनियों के लाइसेंस की प्रक्रिया सरल की जाएगी।
बैठक में शहरी आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक नितिन कुमार यादव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन मौजूद थे।

बनेंगे हाईपर जोन : कविता जैन

स्‍थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों का व्यावसायिक हिसाब से अलग-अलग महत्व है। इसलिए शहरों में भी हाईपर, कम हाईपर जोन बनाकर बाहरी विकास शुल्क तय किया जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कमेटी बनाकर पुनर्मूल्यांकन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पालिका के नियंत्रित क्षेत्र की विकास नीति में पूर्व में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X