Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 3 घंटे में पाया काबू

Updated on Friday, November 24, 2017 11:39 AM IST

चंडीगढ़,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : बापूधाम स्थित एल्थाइट एसिएट केमिकल फैक्ट्री (एएसी केमिकल) में वीरवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि, आग लगने से पहले कर्मचारियों की छुंट्टी हो जाने के कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और हादसे के समय अंदर बैठे मालिक व तीन कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। जबकि, सूचना पाकर पहुंचे 11 फायर टेंडरों ने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पा लिया। दीपक कुमार ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में 10 ड्रम केमिकल रखा हुआ था। ये केमिकल प्रिंटिंग प्रेस में इस्तेमाल किए जाते हैं। शाम को अचानक फैक्ट्री के ऊपर से जाने वाले बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट हुआ और केमिकल के ड्रम में आग लग गई। धमाका होते ही उनके साथ मौजूद तीन कर्मचारी भी फैक्ट्री से बाहर निकल गए और उन्होंने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत मुख्य सड़क का यातायात नियंत्रित किया। फायर टेंडर के साथ पहुंचे कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। फायर ऑफिसर लाल बहादुर ने बताया कि उनके पास कंट्रोल रूम में 5.37 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मनीमाजरा स्टेशन से तीन गाड़ियां पहुंची। वहां से आग की लपटें देखकर फायर ऑफिसर ने सेक्टर-17, इंडस्ट्रियल एरिया से तीन-चार गाड़ियां मंगवाई। जिसके बाद चारों तरफ से घेरकर आग पर काबू पाया गया।

15 हजार प्रति ड्रम केमिकल की कीमत, 10 ड्रम जले

दीपक कुमार ने बताया कि उनके एक ड्रम में करीब 200 लीटर केमिकल होता है। इसमें एक ड्रम केमिकल की कीमत 15 हजार रुपये है। प्राथमिक जांच में 10 ड्रम केमिकल जलने की बात सामने आई है।

छुंट्टी होने से बच गया बड़ा हादसा

फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि आग लगने से कुछ घंटे पहले रोजाना की तरह वर्कर काम पूरा करके जा चुके थे। हादसे के वक्त मालिक सहित सिर्फ तीन वर्कर अंदर मौजूद थे।

दूसरे फ्लोर तक जा रही थी लपटें

पड़ोस में रहने वाले युवक साहिब ने बताया कि आग की लपटें दूसरे फ्लोर तक जा रही थी। आग लगने के थोड़ी देर बाद 2 बार ब्लास्ट की आवाज भी आई। जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल। जिसके बाद पूरे एरिया से पब्लिक की भीड़ भी लग गई। सूत्रों की माने तो अंदर रखे 2 सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे। हालांकि, कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

पुलिस ने तुरंत की घेराबंदी

सूचना मिलने के बाद डीएसपी सतीश कुमार व ट्रैफिक डीएसपी यशपाल मौके पर पहुंच गए। एक तरफ ट्रैफिक डीएसपी यशपाल व इंस्पेक्टर कपिल देव ने दोनों तरफ के मोड़ पर यातायात की व्यवस्था टीम के साथ संभाली। जबकि, दूसरी ओर डीएसपी सतीश ने घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी करवाने के बाद फायर टेंडर का रास्ता साफ करवाया। पुलिस व फायर विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग बढ़ने से पहले काबू पा लिया गया।

मच्छी मार्केट में छाया अंधेरा

फैक्ट्री के आसपास में एरिया का मच्छी मार्केट लगती है। एक दुकानदार आदिल ने बताया कि हादसे के समय कुछ दुकानदार मौजूद थे लेकिन हादसा होते ही दुकान उठाकर निकल गए। पूरे एरिया में अंधेरा छाया हुआ था। खबर लिखे जाने तक फायर टेंडर व पुलिस के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान जले हुए सामान को पलटकर उन पर पानी फेंका जा रहा था। आसपास के एरिया में चेकिंग अभियान भी जारी था।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X