देश की आज़ादी के 77 वर्ष पूरे होने पर मैं समस्त भारतवासियों, विशेषकर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। आज हम उन सभी बलिदानियों, समर्पित नेताओं और देशभक्तों को आदरपूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने जीवन भर आजादी के लिए संघर्ष किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक और लाखों भारतीयों ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।