चंडीगढ़। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार कर हत्या के विरोध में सेक्टर 47 से सेक्टर 45 तक युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने दोषियों को फांसी तथा महिलाओं के सुरक्षा की गारंटी की भी मांग की है।ज्यादातर युवा 21 वर्ष से कम आयु के थे। मुस्कान और दीपाली ने कहा कि मानवीय संवेदना को जगाने के लिये आज युवा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं पीड़ित परिवार को न्याय मिले, न्याय में किसी भी तरह का कोई कोताही नहीं हो यही हम यूवाओ की मांग है।
वोही दीपक और वलजोत ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार इस बलात्कार कर हत्या में अन्य अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलवे साथ ही संसद में बलात्कारी के लिये मृत्युदंड की सजा का बिल पास करावे। युवा नेता विनायक बंगिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं आखिर कब तक घटती रहेगी उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब दोषियों को कडी़ सजा देने की मांग की है।