डेरा बस्सी | 78 वां स्वतंत्रता दिवस , आजादी का अमृत महोत्सव समारोह सुबह 5:30 से 7:00 तक गांव त्रिवेदी कैम्प-मुबारिक पुर के छिन्दा स्टेडियम / कम्युनिटी सेन्टर मे चल रही भाई दीपक शर्मा ( तहसील प्रभारी, पतंजलि योग समिती ) द्वारा संचालित पतंजलि योग कक्षा में पतंजलि के सभी संगठनों और मुबारिक पुर की योग कक्षाओं द्वारा संयुक्त रूप से राजेश शर्मा ( जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिती ) एवं दीपिका शर्मा ( जिला प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिती ) की अध्यक्षता में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
सुबह योगाभ्यास के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रीय गान गाया और बच्चों एव भाई बहनों ने देशभक्ति के गीत गाए, सभी ने मिलकर मेरा रंग दे बसंती चौला..देशभक्ति का गीत गाया ।
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले देशभक्तों को याद करते हुए सभी ने संकल्प लिया की हम योग के नित्य अभ्यास से अपने वन को नई दिशा देंगे और योग से मिली शांति, ऊर्जा और शक्ति के साथ हम एक स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे । समारोह के आखिर में मिठाई बांट कर आजादी के पावन पर्व की सबने एक दूसरे को बधाई दी ।
आज के समारोह मे बहन सुनिता चोपडा ( कोषाध्यक्ष, महिला पतंजलि योग समिति ), त्रिवेदी कैम्प निरंकारी मिशन मुखी भाई गुरदास , पतंजलि योग समिति के जिला कार्यकारिणी सदस्य भाई धर्मेन्द्र ठाकुर , भाई जोगिन्द्र सिंह , भाई शंकर लाल भाई अनिल कुमार व अन्य योग साधक भाई-बहन व बच्चे उपस्थित रहे ।