Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अपने हकों के लिए अब मिलकर आंदोलन करेंगी हरियाणा की नर्सिंग एसोसिएशन

Updated on Wednesday, August 14, 2024 19:16 PM IST

चंडीगढ़। नर्सिंग ऑफिसर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार से मांग कर रहीं नर्सिंग एसोसिएशंस को ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद भी सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया। इसके लिए दोनों एसोसिएशन ऑल नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा व नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने रोष जाहिर किया। साथ ही निर्णय लिया कि प्रदेश में अब दोनों एसोसिएशन मिलकर अपनी मांगों के लिए आंदोलन करेंगी।   

बुधवार को ऑल नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा व नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की सांझा मीटिंग पंचकूला में हुई। इसमें ऑल नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की स्टेट प्रेसिडेंट सुनीता देवी व नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान विनिता देवी के साथ राज्य कार्यकारिणी की सदस्य शामिल हुई। दोनों नर्सिंग एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपए करना तथा नर्सिंग कैडर को ग्रुप सी से ग्रुप बी में करने पर चर्चा हुई। दोनों मांगों के प्रति सरकार की धीमी गति की आलोचना की गई। बताया गया कि दोनों एसोसिएशन अपने-अपने स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता से 30 जुलाई को व एक अगस्त को मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेट्री राजेश खुल्लर से मिलीं थी। स्वास्थ्य मंत्री व सीपीएस की ओर से उनकी मांगे पूरी करने के लिए ठोस आश्वासन भी दिया गया था। 

दोनों नर्सिंग एसोसिएशन ने सांझा बैठक करके लिया निर्णय, स्वास्थ्य मंत्री, सीएम के सीपीएस के आश्वासन के बाद मांगे पूरी नहीं हुई

ऑल नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की स्टेट प्रेसिडेंट सुनीता देवी व नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान विनिता देवी ने कहा कि मीटिंग के 15 दिन बीत जाने के बाद भी मांगों के प्रति कोई सकारात्मक परिणाम तथा नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है। ऐसे में दोनों नर्सिंग एसोसिएशन में आपसी सहमति से आगे की लड़ाई को एक साथ लडऩे का निर्णय लिया गया है। पीजीआई  रोहतक तथा अन्य मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कैडर द्वारा 8 अगस्त 2024 से इन्हीं मांगों के लेकर की जा रही हड़ताल का दोनों एसोसिएशन ने समर्थन करते हुए सरकार के ढीले रवैया की निंदा की है। दोनों राज्य प्रधान ने बताया कि अगर 20 अगस्त 2024 तक सरकार अधिकारिक रूप से उनकी मांगें पूरी होने का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तो हरियाणा का नर्सिंग कैडर अपने आंदोलन को तेज करेगा। 16 अगस्त को पूरे हरियाणा राज्य के जिला प्रधानों के साथ आगे की महत्वपूर्ण रणनीति के लिए रोहतक के मानसरोवर पार्क में दोनों  राज्य प्रधानों की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें नर्सिंग कैडर के हित के लिए आंदोलन संदर्भ में कठोर निर्णय लिए जा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X