चंडीगढ़ । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नौ अगस्त को एक पीजी ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई यह बर्बरतापूर्ण घटना हर किसी को हिला देने वाली है इससे देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में मनीमाजरा शिवालिक गार्डन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ भारी संख्या में रोष प्रदर्शन, मौन कैंडल मार्च और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
ममता बनर्जी को छोड़ देना चाहिए सीएम पद
भाजपा युवा मोर्चा के कॉलेज के अध्यक्ष राहुल चौधरी और मीडिया सचिव मानसी पुंडीर और अन्य सदस्यों ने शिवालिक गार्डन में मार्च निकला। इस दौरान दोषियों को फांसी दो, अत्याचार नहीं सहेंगे के नारों के साथ पूरा गार्डन गूंज उठा।
राहुल चौधरी ने कहा कि देश में आए दिन दुष्कर्म, लूटपाट, हत्या आदि जघन्य मामले बढ़ रहे हैं। मानसी पुंडीर ने कहा कि अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और ममता बनर्जी को छोड़ देना चाहिए सीएम पद। वहां सूरज, निखिल सिंह, राहुल सिंह, नीरज सिंह, शिव कठेरिया, काकू, कुणाल, बल्ली, अंकुश गोयल, और कोलकाता की महिला आदि मौजूद रहे।