चंडीगढ़। योग अभ्यास संस्थान के सदस्यों के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस न सिर्फ खुशियों की सौगात लेकर आया अपितु संस्थान की योग गुरु सीमा कपिल सेठी को चंडीगढ़ में योग के प्रचार एवं प्रसार के लिए उन द्वारा दी जा रही सेवाएँ जिनमे प्रतिदिन सुखना झील (बोटिंग पॉइंट ) पर सुबह नि:शुल्क योग कक्षाएं,वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क ध्यान-योग,परामर्श,डिप्रेस्ड लोगों के उत्साह को कायम रखते हुए उनके मनोबल को कैसे बनाये रखा जा सकता है आदि आदि उनके इन्हीं अथक एवं निस्वार्थ प्रयासों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने उनको एक सरकारी समारोह में सम्मानित किया। सीमा कपिल सेठी ने बताया कि उनके योग अभ्यास संस्थान का मुख्य उद्देस्य चंडीगढ़ के नागरिकों को अधिक से अधिक योग के साथ जोडक़र उनके अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना विशेषकर वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त नागरिकों के मनोबल को योग व ध्यान योग के माध्यम से जीवन को कैसे खुश रहकर जीया जा सकता है,प्रमुख धेय है। सीमा ने आगे बताया कि सप्ताह में 6 दिन योग तथा एक दिन इतवार को संडे फन क्लास के नाम पर योगियों को चंडीगढ़ के आसपास सुखना जंगल,सिसवां डैम तथा कसौली आदि हर भरे स्थानों पर भ्रमण पर ले जाया जाता है।
चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने सीमा कपिल सेठी द्वारा चंडीगढ़ के नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की भूरी प्रशंसा की तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे अपने प्रयास जारी रखें,प्रशासन की तरफ़ से जो भी उन्हें सहायता की ज़रूरत होगी उन्हें सहायता मुहैया की जाएगी।