Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

ईसाई समुदाय ने सांसद मनीष तिवारी को किया सम्मानित

Updated on Saturday, August 17, 2024 15:31 PM IST

चंडीगढ़ ।  ट्राइसिटी चर्चस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक की अध्यक्षता में चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी को सम्मानित किया गया। टीसीए के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शहर के चंहुमुखी विकास के लिए अपील की। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लकी सहित शिमला और चंडीगढ़ के डायसिस के कैथोलिक बिशप, इग्नाटियस लोयोला मस्कारेनहास, ट्राइसिटी चर्च एसोसिएशन के अध्यक्ष लॉरेंस मलिक,  टीसीए के पदाधिकारी, ट्राइसिटी क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों और चर्चों के पादरी और सदस्य भी उपस्थित थे।

क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल, सेक्टर-19, चंडीगढ़ में आयोजित इस सम्मान समारोह की शुरुआत रेव. ब्रायन एंडरसन की प्रार्थना के साथ हुई। जिन्होंने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। टीसीए की ओर से बिशप, सांसद और सीटीसीसी के अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

टीसीए के अध्यक्ष लॉरेन्स मलिक ने सांसद मनीष तिवारी के समक्ष मौजूदा राष्ट्रीय सरकार के तहत ईसाई समुदाय और माइनॉरिटीज के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में माइनॉरिटीज को पेश आ रही दिक्कतों पर भी अपने विचार पेश किए।

वहीं सांसद मनीष तिवारी ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि सत्र के दौरान संसद में वो माइनॉरिटीज के इन मुद्दों को उठाया जाएगा और उन पर चर्चा की जाएगी। ताकि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। मनीष तिवारी और एचएस लकी ने अपने स्तर पर भी समुदाय को अपनी सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर फादर प्रेमानंद, पासटर तनुज मसीह, पासटर रणदीप मैथ्यूज, पासटर जगदीश सिंह, पासटर राजेश बालू, यूनस पीटर, पासटर एलीशा मसीह और भी पास्टर, बिशप और फादर मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X