आज, मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), एनसीसी निदेशालय, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में प्रशासक, यूटी चंडीगढ़ के सलाहकार, श्री राजीव वर्मा, आईएएस, के साथ औपचारिक बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने यूटी प्रशासन और एनसीसी के बीच सहयोग पर एक उपयोगी चर्चा की। सलाहकार ने एडीजी से युवाओं में नशीली दवाओं के खतरे का मुकाबला करने में एनसीसी कैडेटों द्वारा सक्रिय भागीदारी के लिए आग्रह किया।