चंडीगढ़ | ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ का चार दिवसीय रॉकिंग बैश न्यू ईयर सेलिब्रेशन का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया। 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक चले इस इवेंट में 35,000 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की। हर दिन 10,000 से ज्यादा दर्शकों ने इस शानदार आयोजन का आनंद लिया।
28 दिसंबर को बी प्राक के सुपरहिट गानों ने शुरुआत में ही माहौल को जोश से भर दिया। 29 दिसंबर को सागर भाटिया की सुरीली और दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस ने हर किसी का ध्यान खींचा। 30 दिसंबर को नवराज हंस ने अपने ट्रेडिशनल और मॉडर्न फ्यूजन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रैंड फिनाले में 31 दिसंबर की रात सतिंदर सरताज ने अपने सुरों और जादुई आवाज से समां बांध दिया, जिससे यह इवेंट एक यादगार समापन तक पहुंचा।
ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कहा कि रॉकिंग बैश को मिली जबरदस्त सफलता से हम बेहद खुश हैं। 35,000 से ज्यादा दर्शकों की भागीदारी ने इसे एक ऐतिहासिक इवेंट बना दिया। हमारा मकसद लोगों को बेहतरीन अनुभव देना था, और यह आयोजन हमारी सोच को साकार करता है। आने वाले समय में हम और भी बड़े इवेंट्स लाने की योजना बना रहे हैं, जो समुदाय को और करीब लाएंगे।
ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ अब बड़े इवेंट्स का हब बनता जा रहा है। यहां की बेहतरीन लोकेशन और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर इसे आयोजनों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यह परिवारों के लिए मिलकर जश्न मनाने और यादगार पल बनाने की शानदार जगह बन गई है। इस इवेंट की सफलता ने ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ को चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मनोरंजन और संस्कृति का एक नया केंद्र बना दिया है।