चंडीगढ़। मनी माजरा में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए चंडीगढ़ यूथ क्लब के युवाओं ने चाय और ब्रेड पकोड़ो का लंगर लगाया। इस मौके पर समाज सेवी चौधरी पाली प्रधान और विनायक बांगिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।क्लब के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि युवाओं को साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इतनी छोटी आयु में इन साहिबजादों ने अपने जीवन की कुर्बानी देकर समाज के उत्थान के लिए योगदान दिया।
इस दौरान इन साहिबजादों को कई प्रलोभन दिए गए लेकिन यह अपने पिता के बताए धर्म के मार्ग पर अडिग रहे। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने शहजादों को युद्ध में उतार कर यह संदेश दिया सभी सिख समान है। इस मौके पर मानसी पुंडीर, दामिनी शर्मा, शोभा पासवान, भावना ठाकुर, साहिल चौधरी, सौरव श्रेष्ठ,सूरज राठौड़, लक्षदीप राणा, अक्की, अंकुश गोयल,संचित चौधरी,बलराम चौधरी ,विजय वर्मा,मयंक, शिव,अभय और पीयूष राघव समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।