Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एसडी कॉलेज के जेंडर चैंपियंस क्लब ने जेंडर सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का किया आयोजन

Updated on Saturday, January 18, 2025 19:03 PM IST

चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की पहल के तहत सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज के जेंडर चैंपियंस क्लब (जीसीसी) की ओर से जेंडर सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बाल यौन शोषण रोकथाम और बाल अधिकार वकालत में अग्रणी सगठन बचपन सेव द इनोसेंस के संस्थापक राहुल सिंगला ने सत्र का नेतृत्व किया। जेंडर चैंपियंस को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने शैक्षणिक संस्थानों और समाज में जेंडर सेंसिटाइजेशन के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन पीढ़ियों के दौरान होता है और शिक्षा जेंडर से संबंधित धारणा को बदलने के साथ-साथ व्यक्तियों को अधिक न्यायसंगत समाज के निर्माण के लिए प्रथाओं को अपनाने हेतु सशक्त बनाने में प्रमुख भूमिका निभाती है। सिंगला ने प्रतिभागियों को लिंग पहचान, लिंग अभिव्यक्ति, कामुकता और समावेशिता जैसी अवधारणाओं की गहन समझ प्रदान की। बाल यौन शोषण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इस मिथक को खत्म करने की जरूरत है कि ज्यादातर लड़कियां यौन शोषण का शिकार होती हैं। इस संख्या में लगभग बराबर संख्या में लड़के और इंटरसेक्स नाबालिग शामिल हैं। जो लोग यौन दुर्व्यवहार का शिकार होते हैं, वे आगे चलकर दूसरों के साथ भी यौन दुर्व्यवहार करने की ओर प्रवृत्त होते हैं तथा उनमें गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं।

एनजीओ बचपन सेव द इनोसेंस के सहयोग से किया गया आयोजन, राहुल सिंगला ने सत्र को किया संबोधित

उन्होंने छात्र-छात्राओं को उन कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी जो सभी जेंडर्स को सुरक्षा और सशक्त बनाते हैं। सिंगला के सत्र ने खुले संवाद और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया, प्रतिभागियों को प्रश्न पूछने और वर्कशॉप में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सशक्त बनाया। समाधानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों को बाल संरक्षण समितियां गठित करनी चाहिए जो पर्याप्त रूप से सुसज्जित और सशक्त हों। वर्कशॉप का समापन डॉ. रिंकू कालिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए राहुल सिंगला का आभार व्यक्त किया और छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस अवसर पर क्लब के फैकल्टी मेंबर्स वरिंदर कुमार, लेफ्टिनेंट रितिका सिन्हा, डॉ. दिव्य ज्योति रणदेव, डॉ. श्रुति शर्मा और डॉ. गुरजीत कौर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X