Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

विद्यालयों ने अनिवार्य विषयों की बजाए वैकल्पिक विषयों की भेजी डिमांड

Updated on Wednesday, January 08, 2025 10:25 AM IST

चंडीगढ़। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंचने पर शिक्षा विभाग की खूब किरकिरी होती है। लिहाजा, शिक्षा विभाग से नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आगामी शैक्षणिक सत्र में स्कूलों से पाठ्य पुस्तकों की डिमांड मांगी है।

नया सत्र शुरू होने के चार महीने पहले ही विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर डिमांड भेजने के निर्देश जारी किए थे। मगर स्कूलों की ओर से एमआईएस पोर्टल पर टेक्स बुक डिमांड माड्यूल में त्रुटियां सामने आई हैं। विद्यालयों की ओर से लापरवाही बरतते हुए वैकल्पिक विषय की डिमांड, अनिवार्य विषयों के दोगुणा से अधिक भेजी गई है।

मौलिक शिक्षा निदेशक ने स्कूलों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश जारी किए हैं कि डीईईओ द्वारा सत्यापित डिमांड ही भेजी जाए। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को दी जाने वाली पाठ्यपुस्तकों की डिमांड सत्यापित करके भिजवाई जाए। इसको लेकर 3 दिसंबर 2024, 5 दिसंबर और 9 दिसंबर को आगामी शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों की डिमांड भेजने के निर्देश दिए थे।

पाठ्य पुस्तकों की डिमांड पर निदेशालय ने स्कूल मुखियाओं की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

मगर एमआईएस पोर्टल पर टेक्स बुक डिमांड माड्यूल में त्रुटियां सामने आई हैं। कक्षा छठी से आठवीं के वैकल्पिक विषय की सीट जो विद्यालयों द्वारा भेजी गई है, उसमें त्रुटियां मिली हैं। विद्यालयों की लापरवाही पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने संज्ञान लेते हुए डीईईओ को हिदायत दी गई है कि कक्षा पहली से आठवीं की रिवाइज डिमांड भेजी जाए।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से हिदायत जारी की गई है कि कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी विषयों की डिमांड डीईईओ द्वारा सत्यापित ही मान्य होगी। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के अनिवार्य विषयों की डिमांड भी डीईईओ द्वारा सत्यापित की जानी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X