Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मोहिंदर भगत ने मोहाली डंपिंग ग्राउंड को हटाने के काम में तेजी लाने के निर्देश

Updated on Saturday, January 04, 2025 18:10 PM IST

चंडीगढ़ | कैबिनेट मंत्री  मोहिंदर भगत ने शुक्रवार को मोहाली के फेज़ 8बी के उद्योगपतियों और निवासियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कचरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने और औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली अन्य नागरिक शिकायतों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

बैठक के दौरान उद्योगपतियों और निवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में मंत्री को अवगत कराया और कचरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने के लिए इस परियोजना में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मोहाली के फेज़ 8बी में उद्योगों के लिए स्वच्छता बनाए रखने और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में मोहाली नगर निगम के कमिश्नर टी. बेनीथ और एक्सियन रजिंदर कुमार ने मंत्री को परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस काम को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।भगत ने अधिकारियों को तुरंत स्थल का दौरा करने और डंपिंग ग्राउंड को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुनियादी ढांचे से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों में तजिंदर कुमार बांसल, नवीन सिंगला, ऑल रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन बलदेव सिंह नागा और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X