एडवोकेट हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता ने आज पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. भुपिंदर सिंह, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग की उपस्थिति में पंजाब के नए राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राज भवन में आयोजित हुआ जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दोनों आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई।