Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब विधानसभा द्वारा एनसीटी दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाने की निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Updated on Tuesday, February 25, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़ | दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा पदभार ग्रहण करते ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाने की निंदा करने वाला प्रस्ताव आज पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव को कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा पेश किया गया, जिसमें राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने के लिए एनसीटी दिल्ली की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की गई।

इससे पहले, शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मांग की कि दिल्ली की भाजपा सरकार की इस कार्रवाई की निंदा करने वाला प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में पारित कर देश के राष्ट्रपति को भेजा जाए।

दिल्ली की भाजपा सरकार की कार्रवाइयों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश की राजधानी ने बाबा साहेब अंबेडकर और दलित समुदाय का घोर अपमान होते देखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा सत्ता में आते ही बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें हटाना देश के दलितों का घोर अपमान है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस मौके पर केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद दलितों पर हो रहे अत्याचारों में चिंताजनक वृद्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ के मद्देनजर भाजपा की मंशा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं और दलित वर्ग की महिलाओं से बलात्कार  जैसी   घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि यह आशंका गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. अंबेडकर के प्रति की गई अनादरपूर्ण टिप्पणी से और स्पष्ट हो गई, जिससे माहौल और खराब हुआ तथा अमृतसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी हुई।

बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की ताजा कोशिश की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दोषियों को शीघ्र पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकार की न्याय बनाए रखने और बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसके बिल्कुल विपरीत, यदि पंजाब में भाजपा की सरकार होती, तो दोषियों को जवाबदेही से बचा लिया जाता।

वित्त मंत्री चीमा ने भाजपा द्वारा स्थापित संस्थाओं को कमजोर करने और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जैसी नीतियां लागू करने के प्रयासों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे लोकतांत्रिक सिद्धांतों और संविधान में निहित अधिकारों का हनन होता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उन अधिकारों को समाप्त करने की कोशिश कर रही है, जो बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने गरीबों और दलित समुदायों को प्रदान किए थे।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा इस मुद्दे पर समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समाज के हाशिए पर रहे समुदायों के अधिकारों और सम्मान को कमजोर करने तथा न्याय और समानता के मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा किए गए संघर्ष के खिलाफ की जा रही ऐसी कार्रवाइयों का एकजुट होकर विरोध करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुख्खी और नछत्तर पाल सिंह ने भी एनसीटी दिल्ली की भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता की कड़ी आलोचना की।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X