Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गूगल पे के जरिए 4500 रुपए रिश्वत लेने वाला हवलदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Updated on Saturday, February 22, 2025 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अपनी कार्रवाई के तहत, पुलिस थाना डिवीजन-5, जालंधर में तैनात एक पुलिस हवलदार कुलविंदर सिंह (2153/कमिश्नरेट) को 4500 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला भार्गो कैंप, जालंधर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस थाने में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज था, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी ने बिना किसी दस्तावेजी कार्रवाई के शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस कर्मचारी उसका फोन वापस करने और मामले में उसकी मदद करने के बदले 10,000 रुपए की मांग कर रहा था और पैसे न देने की स्थिति में उसके खिलाफ साइबर अपराध के तहत एक और मामला दर्ज करने की धमकी दे रहा था।

शिकायत के अनुसार, इस पुलिस कर्मचारी ने गूगल पे के जरिए 4500 रुपए लिए थे और 5500 रुपए और मांग रहा था, हालांकि उसका तबादला किसी अन्य स्थान पर हो चुका था। विजीलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच के दौरान, इस शिकायत में लगाए गए आरोप सही साबित हुए। इसके बाद हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(2) के साथ-साथ 13(1) ए और बीएनएस की धारा 308(2), 308(3), 316(5), 336(2), 336(3), 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X