Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 5 किलो हेरोइन सहित चार नशा तस्कर किये काबू

Updated on Friday, February 21, 2025 19:26 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.06 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ कालू निवासी गांव बचीविंड, अमृतसर; जगजीत सिंह निवासी गांव राणियां, अमृतसर; साहिल कुमार उर्फ साहिल निवासी गांव घरियाला, तरन तारन और रिंकू निवासी बस्ती दूने वाली, गुरुहरसहाए, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों के संपर्क में थे। ये नशा तस्कर अमृतसर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने के लिए सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन छावनी और सदर अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी सप्लायरों को गैर-कानूनी पैसे ट्रांसफर करने के लिए हवाला रैकेट चला रहा था: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

डीजीपी ने बताया कि इस मामले के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों और बरामदगियों की संभावना है।

पहले मामले के संबंध में चलाए गए ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी सिटी-2 हरक्मल कौर और एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह की निगरानी में पुलिस स्टेशन छावनी की पुलिस टीमों ने विशेष ऑपरेशन चलाया और गुरजंट कालू और जगजीत सिंह के रूप में पहचाने गए संदिग्धों को माहल बाईपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.067 किलो हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि इसी तरह इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस टीमों ने आगे की जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों - जिनकी पहचान साहिल कुमार और रिंकू के रूप में हुई है - को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद की।

सीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी रिंकू नशीले पदार्थों के व्यापार से कमाए गए गैर-कानूनी पैसे को विभिन्न सप्लायरों को ट्रांसफर करने के लिए एक बड़ा हवाला नेटवर्क चला रहा था। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में और जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X