चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को यह ही पता नही था कि प्रशासनिक सुधार विभाग जो उन्हे पिछले 20 महीनों से आवंटित किया गया था वह मौजूद ही नही है, इससे आम आदमी पार्टी के तहत कार्यकाल की स्थिति का स्पष्ट अंदाजा हो जाता है।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह बेहद निंदनीय एवं हैरानी वाली बात है कि राज्यपाल द्वारा इस इस विभाग को बहाल किए जाने के बाद यह स्थिति सामने आई है। उन्होने कहा,‘‘ श्री कुलदीप धालीवाल को पंजाबियों को बताना चाहिए कि पिछले 20 महीनों से महकमा आवंटित किए जाने के बावजूद वह इस तथ्य से बेखबर कैसे बने रहे। उन्होने कहा कि इससे साबित होता है कि उन्होने पिछले 20 महीनों से महकमे की न तो कोई मीटिंग बुलाई है और न ही उन्होने राज्य में कोई प्रशासनिक सुधार किया है।’’
सरदार मजीठिया ने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के माॅडल की पोल खुल गई है। उन्होने कहा,‘‘ इससे यह भी साफ तौर पर पता चलता है कि पंजाब के आम आदमी पार्टी के मंत्री अपने विभागों को चलाने में शामिल नही हैं, और उन्हे दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया जा रहा है।’’ उन्होने कहा कि दिल्ली हाईकमाने के सामने राज्य के अधिकारों को पूरी तरह से हवाले करने के कारण ही पंजाब गंभीर रूप से कर्जदार हो गया और राज्य का कर्जा 3.75 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। उन्होने कहा,‘‘ यह लालफीताशाही को खत्म कर और राज्य की सभी सेवाओं को समयबद्व तरीके से पंजाबियों तक पहुंचाने के लिए यह सुधार बेहद जरूरी है, लेकिन ऐसा नही किया जा रहा है।