Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर लोगों ने निकाला पंजाबी जागृति मार्च

Updated on Friday, February 21, 2025 19:05 PM IST

जालंधर | शहर में हर साल की तरह इस वर्ष भी मां बोली दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी भाषा के प्रचार - प्रसार को लेकर पंजाबी जागृति मंच की तरफ से शुक्रवार को पंजाबी जागृति मार्च निकाला गया। मार्च को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह मार्च नकोदर रोड पर स्थित लायलपुर खालसा स्कूल से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए देश भगत यादगार हॉल में संपन्न हुआ।

जागृति मार्च में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी और मातृभाषा के महत्व को समझाया। मंच के सचिव और पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली मार्च की अगुवाई कर रहे थे। वहीं आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, विधायक रमन अरोडा, मेयर विनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पवन टीनू और चंदन ग्रेवाल सहित कई नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहें।

इसके अलावा जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं गायक गुरनाम भुल्लर, कमल हीर, जैजी बी, प्रीत हरपाल और दलविंदर दयालपुरी ने आए हुए स्कूलों और कालेजों के छात्र-छात्राओ को अपने गीतों से झूमने पर मजबूर कर दिया।

मार्च में देश-दुनिया के हजारों पंजाबी हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरी झंडी देकर रवाना किया

इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने आयोजनकर्ता दीपक बाली को जागृति मार्च निकालने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाली जी पंजाबी मां बोली की सेवा करने के अलावा पंजाबी सभ्याचार से काफी समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी मातृभाषा पंजाबी को प्राथमिकता दें। पंजाब सरकार भी पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए यत्नशील है। उन्होंने कहा कि अभिभावक और बच्चे घर पर भी पंजाबी भाषा में ही बात करें। भाषा कोई भी हो सब हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। अरोड़ा ने पंजाब जागृति मंच और कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों को भी धन्यावाद दिया।

इस दौरान मंच के सचिव दीपक बाली ने कहा कि मां बोली पंजाबी का व्यापक स्तर पर प्रचार किए जाने की जरूरत है। हमें सभी शिक्षण संस्थाओं में पंजाबी भाषा की अनिवार्यता को सुनिश्चित करना चाहिए। इसके साथ ही समाज को भी इसमें सहयोग करना होगा।उन्होंने कहा कि पंजाबी मां बोली दिवस को एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां बोली का झंडा बुलंद करने में पंजाब सरकार का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी मातृभाषा से ही होती है। इसलिए व्यक्ति को हर भाषा सीखनी चाहिए, लेकिन अपनी मातृभाषा से बेमुख नहीं होना चाहिए। मार्च में विभिन्न स्कूलों के छात्रों के अलावा कई स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

वहीं पंजाब जागृति मार्च में पहुंचे गायक जैज़ी बी ने बच्चों, अभिवावकों और स्कूल के टीचरों से अपील की कि अपनी मातृभाषा पंजाबी को प्राथमिकता दें। जैज़ी बी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पंजाबी मातृभाषा नहीं होती तो आज वह कहीं और काम कर रहे होते।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X