Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

कनाडा और मेक्सिको पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ पर कटौती कर सकता है अमेरिका

Updated on Friday, March 07, 2025 10:13 AM IST

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि मेक्सिको से आयातित अधिकांश वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय मैक्सिको के राष्ट्रपति के साथ वार्ता के बाद लिया गया। वहीं, कनाडा को भी 2 अप्रैल तक कुछ वस्तुओं पर टैरिफ नहीं देना होगा। दोनों देशों को यह छूट उन वस्तुओं के लिए दी गई है जो यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको कनाडा समझौते के तहत आती हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को उन कागजातों पर हस्ताक्षर किए, जो मेक्सिको और कनाडा के उन सभी टैरिफ को लगभग एक महीने के लिए टाल देंगे, जो USMCA मुक्त व्यापार संधि के अंतर्गत आते हैं।

टैरिफ पर कटौती कर सकता है अमेरिका: लुटनिक

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक ने पहले ही संकेत दे दिया था कि राष्ट्रपति कुछ टैरिफ में कटौती कर सकते हैं।  लुटनिक ने कहा था कि राष्ट्रपति 5 मार्च की शुरुआत में कनाडा और मेक्सिको पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ में से कुछ को कम कर सकते हैं।  

लुटनिक ने जोर देकर कहा कि पारस्परिक शुल्क, जिसमें अमेरिका उन देशों पर आयात कर लगाता है जो अमेरिकी निर्यात पर शुल्क लगाते हैं, दो अप्रैल से लागू होंगे। लुटनिक के बयान के तुरंत बाद अमेरिकी बाजारों में थोड़ी स्थिरता आई।

ट्रंप के फैसलों से वित्तीय बाजार में हलचल मची हलचल

यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने फरवरी की शुरुआत में आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद एक महीने की देरी की है।   ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा- ''हम सीमा पर अवैध प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने और फेंटानिल को रोकने के लिए मिलकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'' वैसे ट्रंप के बार-बार बदलते टैरिफ के खतरों ने वित्तीय बाजारों को हिला दिया है, उपभोक्ताओं के विश्वास को कम किया है। साथ ही कई व्यवसायों को एक अनिश्चित वातावरण में डाल दिया है। इससे भर्ती और निवेश में देरी हो सकती है।"

ट्रूडो ने दिए संकेत- भविष्य में अमेरिका से ट्रेड वॉर रहेगा

गुरुवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संकेत दिया कि उन्हें आशंका है कि उनका देश भविष्य में अमेरिका के साथ ट्रेड वार रहेगा। '' ट्रूडो ने ट्रंप प्रशासन के टैरिफ एक माह के लिए स्थगित करने के कदम को ''उम्मीद की किरण'' तो बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इसका मतलब है कि शुल्क अभी भी लागू हैं और इसलिए हमारी प्रतिक्रिया भी जारी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि जब तक कनाडाई वस्तुओं पर अनुचित अमेरिकी शुल्क हटा नहीं लिए जाते, तब तक हम अपने जवाबी शुल्क से पीछे नहीं हटेंगे।

अमेरिकी ने मंगलवार (04 मार्च) से ही कनाडा और मेक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। वहीं, अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके बदले तीनों देश ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की घोषणा की है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X