Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

ओटीटी प्लेटफॉर्म ओशनीक स्ट्रीम अपने नए शो ‘वेडिंग इंडिया द कल्चर लव’ के प्रीमियर के साथ लॉन्च

Updated on Monday, February 24, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़ ।  तेजी से विस्तार कर रहे डिजिटल इंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल मचाने के लिए, ओशनीक इंटरनेशनल द्वारा अपने एक्सक्लूसिव और रोमांचक कंटेंट से भरपूर नए ओटीटी प्लेटफॉर्म, ओशनीक स्ट्रीम को लॉन्च किया गया। चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी में आयोजित एक भव्य लॉन्च इवेंट में नए ओटीटी प्लेटफॉर्म ओशनीक स्ट्रीम’ का लोगो भी जारी किया गया।

लॉन्च इवेंट ग्लैमर और जोश से भरपूर था , क्योंकि पॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की एक पूरी गैलेक्सी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए अपनी चमक बिखेरी। लॉन्च के अलावा, इस महत्वपूर्ण मौके पर, ओशनीक स्ट्रीम पर एक रोमांचक और इनोवेटिव नया शो, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव, पेश किया गया। यह शो भारतीय शादियों, रस्मों, रीति-रिवाजों और परंपराओं की खूबसूरत, समृद्ध टेपेस्ट्री को प्रदर्शित करेगा। इस मौके पर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि इन्वेस्ट ओशनीक एक और प्रोजेक्ट है, जिस पर काफी तेजी से काम चल रहा है और उसे भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।

जसप्रीत प्रीति शाहिद, प्रोड्यूसर, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव शो ने लॉन्च इवेंट में कहा कि हमारा नया ओटीटी प्लेटफॉर्म,ओशनीक स्ट्रीम, ओटीटी लैंडस्कैप को पूरी तरह से बदलने के लिए हर तरह से तैयार है। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, कोरियाई, जापानी कंटेंट के साथ ही और बहुत कुछ शामिल होगा, जो 48 देशों में स्ट्रीमिंग करेगा। इस प्लेटफ़ॉर्म को जो बात अनूठा बनाती है, वह यह है कि हमने दर्शकों को एक हर समय कुछ अलग और सहज देखने का अनुभव प्रदान करने के लिए कंटेंट क्रिएशन, रणनीतिक योजना, एडवांस्ड टेक्नोलॉजिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार यूजर्स अनुभव के साथ इसे क्यूरेट किया है।

इस बीच, नए शो, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव, के बारे में जानकारी देते हुए, रोहित कुमार, डायरेक्टर, ओशनीक स्ट्रीम, ने कहा कि वेडिंग इंडिया द कल्चर लव- भारतीय शादियों की वाइब्रेंट और विविधतापूर्ण परंपराओं का एक शानदार उत्सव है। चूंकि भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और असंख्य भाषाओं के लिए जाना जाता है, इसलिए हमारा लक्ष्य अपने दर्शकों को भारत के विभिन्न राज्यों की एक आकर्षक यात्रा पर ले जाना है, जहां हम अपनी गहन भाव रखने वाली और सुंदर शादी की रस्मों, परंपराओं और रीति-रिवाजों को दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि शो में काफी विस्तार से विवाह समारोह दिखाए जाएंगे जो अलग-अलग क्षेत्र  से सम्बन्ध रखते होंगे, जिसमें परिवारों द्वारा साझा किए गए दिल को छू लेने वाले पल शामिल होंगे। प्रत्येक राज्य के लिए 6 एपिसोड होंगे, कुल 29 राज्यों के 150 एपिसोड होंगे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X