Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एसडी कॉलेज में वक्ताओं ने स्टूडेंट्स को मधुमक्खी पालन के बारे में किया जागरूक

Updated on Tuesday, February 11, 2025 10:12 AM IST

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज के जूलॉजी विभाग की ओर से सोमवार को पीएम- ऊषा योजना के तत्वावधान में ‘एपिकल्चर’ (मधुमक्खी पालन) विषय पर ट्रेनिंग कम वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से कुल 50 छात्र लाभान्वित हुए। वर्कशॉप का उद्देश्य व्यावहारिक कौशल और अनुभव प्राप्त करना था, जिससे छात्र शहद के स्वास्थ्य लाभों और मानव जाति के लाभ तथा भविष्य के वैज्ञानिक संदर्भों के लिए मधुमक्खियों के पालन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन के तौर पर मौजूद पंजाब यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. नीलिमा आर. कुमार ने स्टूडेंट्स को मधुमक्खी पालन के बारे में पूर्ण जानकारी दी। डॉ. नीलिमा ने मधुमक्खी पालन के विभिन्न दृष्टिकोणों को समझाया तथा विभिन्न मधुमक्खी उत्पादों के औषधीय मूल्यों का वर्णन किया। ग्लोबल एपिअरीज इंडिया के डॉयरेक्टर मदन लाल शर्मा अन्य रिसोर्स पर्सन के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने मधुमक्खी पालन की प्रक्रिया के साथ-साथ हनी बी कॉलोनीज के निर्माण और व्यावसायिक स्तर पर शहद उत्पादन तथा आवश्यकताओं के बारे में बताया।

दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कौशल के साथ-साथ उद्यमिता के लिए मधुमक्खी पालन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी संस्थान को भविष्य में मधुमक्खी पालन अनुसंधान के लिए कौशल को बनाए रखने और सुधारने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जिसकी बहुत गुंजाइश है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने लाइफ साइंसेज विषय में कौशल आधारित कार्यशाला के संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों के संचालन के महत्व पर बल दिया, जो कि हाल के कौशल भारत मिशन में अत्यधिक आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसी वर्कशॉप समय की मांग हैं। वर्कशॉप का समापन जूलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. इंदु मेहता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X