Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

कांगो में गृहयुद्ध तेज , भारतीय दूतावास ने भी जारी की एडवाइजरी

Updated on Monday, February 03, 2025 10:28 AM IST

जोहानिसबर्ग। रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के गोमा पर कब्जा कर लिया है और वे नियंत्रण क्षेत्र का विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। लड़ाई के दौरान गोमा और उसके आसपास 773 लोग मारे गए। हालात को देखते हुए कांगो के किशासा में भारतीय दूतावास ने रविवार को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बुकावु में सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

आपातकालीन योजना तैयार करने की भी सलाह

कांगो में लगभग 1,000 भारतीय नागरिक हैं। एम23 के बुकावु से केवल 20-25 किलोमीटर दूर होने की खबरें हैं। बुकावु में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह है कि वे हवाई अड्डों, सीमाओं और वाणिज्यिक मार्गों से होते हुए जो भी उपलब्ध साधन हों, तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। आपातकालीन योजना तैयार करें। हर समय आवश्यक पहचान और यात्रा दस्तावेज साथ रखें। दवा, कपड़े, यात्रा दस्तावेज, खाने के लिए तैयार भोजन, पानी जैसी वस्तुएं एक बैग में रखें जिससे सुविधा हो। इसके साथ ही हर अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया चैनलों पर नजर रखें।

भारतीय दूतावास ने यह भी कहा कि वह बुकावु में भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है और उनसे तत्काल प्रासंगिक जानकारी जैसे पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर, कांगो और भारत में पते, संपर्क नंबर और अन्य विवरण भेजने के लिए कहा है। नए परामर्श में भारतीय नागरिकों के लिए एक नंबर (+243 890024313) और एक मेल आईडी (cons.kinshasas@mea.gov.in) भी दी गई है, जिससे वे आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर सकें।

कांगो में गृहयुद्ध में मारे गए 773 लोग

कांगो के पूर्व में मौजूद सबसे बड़े शहर गोमा और आसपास के क्षेत्रों में एम23 विद्रोहियों के साथ संघर्ष तेज हो गया है। संघर्ष में एक हफ्ते के भीतर कम से कम 773 लोग मारे गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, एम23 विद्रोही समूह व रवांडा रक्षा बल (आरडीएफ) ने बुकावु शहर की ओर अपना मार्च जारी रखा है, जिन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में प्रांतीय राजधानी गोमा पर नियंत्रण कर लिया था।

बता दें कि एम23 पूर्वी कांगो में सक्रिय 100 से अधिक सशस्त्र समूहों में से एक है, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी के लिए आवश्यक खनिजों से समृद्ध क्षेत्र है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार समूह को लगभग 4,000 रवांडा सैनिकों का समर्थन प्राप्त है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X