Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

इन 5 ऐसी आदतों से करें दिन की शुरुआत, मन और शरीर दोनों रहेंगे स्वस्थ

Updated on Sunday, February 02, 2025 09:42 AM IST

चंडीगढ़ । आजकल सबसे चुनौतीपूर्ण है खुद को स्वस्थ्य रखना।  बिजी लाइफ शेड्यूल, खराब खान-पान, प्रदूषण के कारण हमारा शारीरिक स्वास्थ्य असंतुलित रहता है।  आप कुछ दैनिक आदतों को अपना कर अपने लाइफ शेड्यूल और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित कर सकते हैं।  सुबह की अच्छी आदतें पूरे दिन को अच्छा बना देती हैं।  ऐसे में आप कुछ हेल्दी आदतें अपना सकतें हैं, जो आपकी शरीर को और आपके दिमाग को हेल्दी बनाने में मदद करेगा क्योंकि कहतें हैं न एक स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है।  तो चलिए 5 ऐसी आदतों के बारे में जानतें है जो आपके तन मन को हेल्दी रखने में मदद करेंगी।

जल्दी सोएं और जल्दी उठें

हेल्दी लाइफस्टाइल और तनाव मुक्त जीवन के लिए सबसे जरूरी है की आप भरपुर नींद लें।  भरपुर नींद लेने से आपको दिनभर ताजगी महसूस होगी और तनाव भी कम होगा।  भरपुर नींद लेने के लिए आपको चाहिए की जल्दी सोएं ताकि सुबह आप जल्दी उठ सकें।  इससे आपको दिन की शरुआत व्यवस्थित ढंग से करने में मदद मिलेगा।  आपको कोशिश करना चाहिए कि सोने से आधा घंटा पहले मोबाइल, टीवी, आदि से दूरी बना लें जिससे आपको समय पर नींद आ जाएगा।

सुबह-सुबह गुनगुना पानी पिएं

अगर आप फिट रहना चाहतें हैं तो सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी जरूर पिएं।  यह न सिर्फ फिट रहने में मदद करेगा बल्कि, आपके पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाएगा साथ ही मोटापे की समस्या को भी कम करता है।  आपको चाहिए कि आप उठाते ही सुबह-सुबह खाली पेट दो गिलास गुनगुना पानी पिएं।  आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू या शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।

सुबह-सुबह एक्सरसाइज करें

सुबह-सुबह व्यायाम करने से आपका शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है।  एक्सरसाइज करने से आप खुद को फ्रेश और एक्टिव महसूस करते हैं।  आपको अपने बिजी लाइफ शेड्यूल में से कम से कम आधा घंटा का समय निकालकर एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।  नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है।  एक्सरसाइज करने से आप तनाव, एंजायटी या अनिद्रा जैसी समस्या को कम कर सकतें हैं।

हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

सुबह-सुबह आपको पोषणयुक्त नाश्ता करना चाहिए।  यह आपके दिनभर के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।  हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से शरीर को संतुलित मात्रा में विटामिन और प्रोटीन मिलता है।  बहुत से लोग मोटापा कम करने के लिए ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं।  जबकि यह आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।  ब्रेकफास्ट नहीं करने से आपको अधिक भूख लगता है जिससे आपका मोटापा बढ़ सकता है।

खुद को हाइड्रेट रखें

फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है।  आपको सुबह अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए ताकि आप दिन भर हाइड्रेट रह सकें।  अधिक पानी पीने से आपके बॉडी से विषाक्त पदार्थ आसानी से बहार निकल जाते हैं।  खुद को हाइड्रेट रखने से आपका हेल्थ अच्छा रहता है और आपकी बॉडी का टेंपरेचर भी संतुलित रहता है।  

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X