Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

उर्मिला, हुमा, सानिया समेत कई अदाकाराएं एक ही मंच पर आईं साथ 

Updated on Tuesday, November 14, 2017 12:35 PM IST

नई दिल्ली,13 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : इन दिनों कई क्षेत्रों में महिलाएं खुद को साबित कर रही हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यहां भी महिलाओं ने अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक, सिंगर और कई रूपों में साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। लंबे वक्त से अभिनेत्रियां फिल्मों का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। हाल ही में अपने जमाने की मशहूर अदाकारा हेलनऔर जीनत अमान को पूनम ढिल्लों, उर्मिला मातोंडकर, इलियाना डीक्रूज, हुमा कुरैशी और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए वोमेन अचीवर अवार्ड शो 'नाज' में सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय महिला सशक्तिकरण पार्टी द्वारा हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री नेहा धूपिया, सना खान, गायिका अलका याज्ञनिक, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और गजल गायक लता हया नागर सहित कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर हेलन ने मंच पर कहा, "इतने सुंदर लोगों के सामने यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मैं आभारी हूं और सभी महिलाओं की जय-जयकार करना चाहती हूं।" जीनत 1970 और 80 के दशक में भारतीय फिल्म उद्योग का जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने कहा, "मैं इस शाम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह महिलाओं के बारे में है। मुझे हमेशा से नारी होने का गर्व रहा है। मुझे भारतीय नारी होने पर गर्व है।"

इस मौके पर फराह खान ने कहा, "मैं आयोजकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे सम्मानित किया। मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि मैं महिलाओं को सशक्त करने के लिए क्या करती हूं। मेरी दो बेटियां और एक बेटा है। मैं अपने बेटे को सशक्त करने की कोशिश करती हूं ताकि जब वह बड़ा हो तो महिलाओं का सम्मान करे, उन्हें अपने बराबर समझे और कभी यह ना सोचे कि वह उनसे बड़ा है।" कार्यक्रम के अंत में अलका याज्ञनिक ने प्रस्तुति दी। 

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X