Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के पढ़े-लिखे युवाओं को कच्चे और सस्ते मजदूर बना रही बीजेपी : हुड्डा

Updated on Thursday, November 28, 2024 18:48 PM IST

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी हरियाणा के युवाओं को कच्चे और सस्ते मजदूर बनाने की नीति पर आगे बढ़ रही है। इसीलिए खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां करने की बजाय कौशल निगम के जरिए कच्चे कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। ये सरकार पढ़े-लिखी युवाओं से बेहद कम वेतन में सस्ते मजदूरों की तरह काम ले रही है। कौशल निगम में ना ही किसी तरह की मेरिट है, ना ही कोई पेपर, ना योग्यता, ना आरक्षण, ना पारदर्शिता, ना पद और ना पेंशन। बीजेपी द्वारा मनमानी तरीके से बिना किसी क्राइटेरिया के कौशल निगम के जरिए भर्तियां की जा रही हैं।

युवाओं को योग्यता के मुताबिक रोजगार और काम के मुताबिक वेतन दे सरकार : हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि बीजेपी हरियाणा के युवाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ है। क्योंकि जिस प्रदेश के युवाओं को उसकी योग्यता के मुताबिक रोजगार और काम के मुताबिक वेतन नही मिलता, उस प्रदेश का भविष्य अंधकारमय होगा। हरियाणा ने देश के तमाम राज्यों से ज्यादा विकास इसीलिए किया था, क्योंकि पहले की सरकारों ने अन्य राज्यों के मुक़ाबले ज्यादा पक्की भर्तियां कर अपने कर्मचारियों को उचित वेतन व पेंशन दिए थे। साल 2005 से 2014 तक कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख नौकरियां दी गई थी।

लेकिन बीजेपी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में इतनी नौकरियां भी नहीं, जितने कर्मचारी रिटायर हुए। इसलिए आज प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। बीजेपी ने चुनाव में इन पदों पर पक्की भर्तियां करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई और फिर से कौशल निगम के जरिए भर्तियां करना शुरू कर दिया। हुड्डा ने कहा कि युवाओं के भविष्य से यह खिलवाड़ बंद होना चाहिए और पक्की नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं को एचएसएससी और एचपीएससी के जरिए नौकरियां दी जानी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X