Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

दिल्ली के 31 इलाकों में प्रदूषण पहुंचा गंभीर श्रेणी में

Updated on Thursday, November 14, 2024 08:31 AM IST

दिल्ली | दिल्ली में गुरुवार को एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 पार पहुंच गया। गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली के 31 इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। सबसे ज्यादा AQI 567 जहांगीरपुरी में दर्ज किया गया। वहीं, पंजाबी बाग में 465 और आनंद विहार में 465 AQI दर्ज किया गया।

राजधानी में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। धुंध और कोहरे की वजह से बुधवार सुबह 8 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी रही, जबकि कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 125 से 500 मीटर के बीच रही।

 सबसे ज्यादा 567 AQI जहांगीरपुरी में दर्ज, दिल्ली-NCR कोहरे-स्मॉग की चपेट में, 10 फ्लाइट डायवर्ट

भारी कोहरे की वजह से बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। इनमें 9 जयपुर और 1 लखनऊ के लिए डायवर्ट की गईं। सुबह के समय सफदरजंग में भी विजिबिलिटी 400 मीटर के आसपास रही। कोहरे के कारण एनएच-24, धौला कुआं, रिंग रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

आगे क्या: इन राज्यों में छाएगा बहुत घना कोहरा

 यूपी और पंजाब में 15 नवंबर तक, हिमाचल में 18 नवंबर तक रात सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 16 नवंबर तक धुंध छाने की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ में बुधवार सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

धुंध से हादसे: 9 वाहन टकराए, 1 युवक की मौत

 हरियाणा के रोहतक में विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गई। इससे कई ट्रनें लेट हुईं। 5 जगह हादसों में 9 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कैथल में पंजाब के ट्रक चालक धर्मेंद्र की मौत हो गई।

दिल्ली में ठंड का एहसास: न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

 मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-33 डिग्री सेल्सियस और 14 -18°C के बीच है। राजधानी में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिल्लीवासियों को धुंध और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

डॉक्टर बोले- स्कूल प्रशासन बच्चों पर ध्यान दें

आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन के वरिष्ठ डॉ. रमेश मीणा का कहना है कि सुबह के समय AOI लेवल काफी हाई होता है और इसी समय बच्चे स्कूल जाते हैं। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है, उन्हें खांसी, छीकें, जुकाम, उल्टी, आंखों में जलन और सांस लेने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

ऐसे में स्कूल प्रशासन को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, पिछले साल दिल्ली में AQI का स्तर 450 से अधिक होने पर दिल्ली सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी थी।

दिल्ली में बैन के बावजूद चले पटाखे

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों को बैन किया था। पटाखे बनाने, उन्हें स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल पर रोक है। इनकी ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई थी, फिर भी आतिशबाजी हुई। पटाखे के कारण दिल्ली में AQI बढ़ा।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 8/3/2023 8:27:01 PM

Congratulations Dr shab

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X