Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

हेल्दी आदतों से अपने ओरल हेल्थ का रखें ध्यान, बरतें ये सावधानी

Updated on Sunday, November 10, 2024 09:19 AM IST

चण्डीगढ़। ओरल हेल्‍थ पूरे शरीर के लिए जरूरी है। दांतों की देखभाल करना उतना ही जरूरी है जितना शरीर के किसी और अंग का हम करते हैं। ऐसा करने से न हमारे सिर्फ दांत और मसूड़े स्‍वस्‍थ रहते हैं बल्कि यह हमारे पेट, दिल और शरीर के किसी भी ह‍िस्‍से में होने वाली बीमारियों से भी बचाता है। तो अगर आप भी ओरल हेल्‍थ को सुधारना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। इससे आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगेंगे और आपका पूरा शरीर स्‍वस्‍थ रहेगा। आइए उन आदतों के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

दिन में दो बार करें ब्रश

दिन में कम से कम दो बार जरूर ब्रश करना चाहिए। यह आदत सभी के लिए जरूरी है। इससे आपके दांतों में जमी गंदगी भी साफ होगी। साथ ही आपके दांतों की चमक भी बरकरार रहेगी और खूबसूरत दिखेंगी। हालांकि इस पर ध्‍यान देना जरूरी है क‍ि आपके ब्रश करने का तरीका सही हो। आप हमेशा नर्म ब्रिस्टल वाले टूथब्रश का ही उपयोग करें। दांतों के सभी ह‍िस्‍सों को दो मिनट तक साफ करें। आप चाहें तो जब भी खाना खाएं उसके बाद भी ब्रश कर सकते हैं।

कम खाएं मीठा

मीठा हमारे दांतों के लिए जहर का काम करते हैं। दरअसल दांतों में जमे बैक्‍टीरिया के लिए मीठा भोजन का काम करते हैं। ये दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। आप मीठा या चीनी की जगह साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। जो दांतों के लिए अच्‍छे होते हैं।

खूब पानी पि‍एं

पानी पीना जितना हमारे पूरे शरीर की सेहत के लिए अच्‍छा है, उतना ही ओरल हेल्‍थ के लिए भी है। पानी पीने से बैक्‍टीरिया की वृद्ध‍ि को कम किया जा सकता है। दरअसल जब आप खूब पानी पिएंगे तो मुंह में मौजूद हानिकारक पदार्थों का सफाया होगा, जिससे आपकी ओरल हेल्‍थ में सुधार होगा।

फ्लॉस का करें उपयोग

फ्लॉस एक धागे की तरह का होता है, जो दातों में उन जगह पर भी पहुंच जाता है, जहां टूथब्रश नहीं पहुंच पाता। इसलिए इससे मुंह बेहतर तरीके से साफ होते हैं। इसलिए दिन में दो बार जरूर फ्लॉस करना चाह‍िए। ऐसा करने पर कैविटी और मसूड़ों की बीमारी से बचाव होता है।

माउथवॉश भी जरूरी

माउथवॉश करने के कई फायदे हैं। माउथवॉश उन जगहों को भी साफ करने में भी मदद करता है जहां ब्रश करना मुश्किल है। डॉक्टर्स भी हमेशा माउथवॉश की सलाह देते हैं।

डेंटिस्ट से चेकअप कराएं

दांतों की देखभाल के साथ-साथ, साल में दो से तीन बार डेंटिस्ट से चेकअप जरूर करवाना चाहिए। डेंटिस्ट दांतों की समस्या को समय रहते पहचान सकते हैं। आपका बेहतर इलाज हो सकता है।

मौखिक समस्याओं के लक्षण

  • आए दिन मुंह में छाले या घाव होना।
  • ब्रश करने या फ्लॉसिंग के बाद मसूड़ों से खून आना
  • मसूड़ों में ब्लीडिंग
  • मुंह का बार-बार सूखना 
  • सांस से बदबू आना
  • दांतों में दर्द
  • ढीले दांत
Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X