Monday, 18 August 2025
BREAKING
पंजाब सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई: डॉ रवजोत सिंह शायरों ने शायरी से शहीदों को दी श्रद्धांजलि जल स्रोत मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बाढ़ की स्थिति को लेकर डिप्टी कमिश्नरों के साथ की बातचीत प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना की अधिक पेड़-पौधे लगाने से ज्यादा उनका संरक्षण करना जरूरी- विज रक्तदान केवल रक्त नहीं यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है: जेपी नड्डा हिप्सा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को कबड्डी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र किया भेंट भाजपा की किसान-मजदूर फतेह रैली, आप-कांग्रेस पर लगाए मिलीभगत के आरोप मनीषा हत्याकांड से पूरा हरियाणा शर्मिंदा, नींद से जागे भाजपा सरकार– दिग्विजय चौटाला टीचर मनीषा हत्याकांड का पुलिस छठे दिन भी नहीं कर पाई खुलासा

धर्म कर्म

रावण का मंदिर, जहां पूजनीय हैं रामायण के सभी पात्र

Updated on Tuesday, October 31, 2017 09:42 AM IST

भुवनेश्वर,30 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रसिद्ध राजारानी मंदिर काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां हजारों की संख्या में लोग हर साल घूमने के लिए आते हैं। 11वीं शताब्दी में बने इस मंदिर को स्थानीय लोग 'लव टैंपल' के रूप में जानते हैं। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां किसी भगवान की पूजा नहीं की जाती है क्योंकि मंदिर के गर्भ-गृह में कोई प्रतिमा नहीं है।

यह मंदिर प्रचीन समय की उत्कृष्ट वास्तुशिल्प का बेहतरीन उदाहरण है, जहां दीवारों पर स्त्री और पुरुषों की कुछ कामोत्तेजक मूर्तियों की सुंदर नक्काशी की गई है। इसके अलावा मंदिर में शेर, हाथी, बैल की मूर्तियां हैं। ये कलाकृतियां मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर की कलाकृतियों की याद दिलाती हैं।

मंदिर के निर्माण के लिए लाल और पीले रंग के बलुआ पत्थर के इस्तेमाल किया गया है। इन्हें स्थानीय भाषा में राजारानी कहा जाता है, इसलिए इस मंदिर का नाम राजारानी टैंपल पड़ा। इस मंदिर की देख-रेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण करता है और यहां जाने के लिए टिकट लेना पड़ता है।

हालांकि, मंदिर की दीवारों पर भगवान शिव और देवी पार्वती के चित्र बने होने के कारण शैव धर्म के साथ इसकी मजबूत संबंध लगता है। यह भी माना जाता है कि पूर्व में यह इंद्रेश्वर के रूप में जाना जाता था, भगवान शिव का एक रूप है। विभिन्न इतिहासकारों ने यह पाया है कि 11 वीं और 12 वीं शताब्दी के बीच बना है, यानी लगभग उसी समय में जब पुरी के जगन्नाथ मंदिर बना था।

मंदिर में महिलाओं के लुभावने जटिल और विस्तृत नक्काशी वाली मूर्तियां बनाई गई हैं। जैसे एक बच्चे को प्रेम करती महिला, दर्पण देखती महिला, पायल निकालती हुई महिला, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाती और नाचती हुई महिलाओं की मूर्तियां यहां बनी हैं। इसके अलावा नटराज की मूर्ति, शिव के विवाह की मूर्ति भी यहां बनी हुई है।

राजारानी मंदिर का निर्माण पंचराठ शैली में किया गया है। हर साल 18 से 20 जनवरी तक ओडिशा सरकार का पर्यटन विभाग मंदिर में राजारानी संगीत समारोह का आयोजन करती है। देश के विभिन्न हिस्सों के संगीत कलाकार तीन दिवसीय महोत्सव में शामिल होते हैं, जिसमें शास्त्रीय संगीत का आयोजन होता है।

Have something to say? Post your comment
15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

: काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

रमजान को संयम का महीना माना जाता है,यह महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं इंसानियत के लिए बहुत खास  है

: रमजान को संयम का महीना माना जाता है,यह महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं इंसानियत के लिए बहुत खास है

X