Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मनीषा हत्याकांड से पूरा हरियाणा शर्मिंदा, नींद से जागे भाजपा सरकार– दिग्विजय चौटाला

Updated on Sunday, August 17, 2025 17:30 PM IST

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मनीषा हत्याकांड की तुलना निर्भया केस करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। दिग्विजय ने कहा कि वे भी एक बेटी के पिता हैं और इस घटना से पूरा हरियाणा शर्मिंदा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा हरियाणा मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार नींद में सोई हुई है। कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दिग्विजय चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सीएम दिल्ली दरबार के आदेशों के पालन में जुटे हुए है, इसलिए पुलिस को फ्री हैंड नहीं दे रहे है और बेटी को न्याय मिलने में देरी हो रही है। सोमवार को दिग्विजय चौटाला ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए ढिगावा में धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन किया और कहा कि मुख्यमंत्री को धरना स्थल पर आकर पीड़ित परिवार को आश्वासन देना चाहिए कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
 

मनीषा हत्याकांड से पूरा हरियाणा शर्मिंदा, नींद से जागे भाजपा सरकार – दिग्विजय चौटाला
 
मामले को रफा दफा करने की कोशिश न करें, दोषियों को ही मिले कड़ी सजा – दिग्विजय


दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हड़बड़ी में भिवानी के एसपी को बदला और अब मामले को जातिगत रंग देने का भी प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक आरोपियों को पकड़ने की बजाय अन्य लोगों को पकड़कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास नहीं होने देंगे। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है और हरियाणा के असुरक्षित माहौल पर सीएम का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी देने की बजाय दोषियों को पकड़ने पर जोर देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि सीएम से गृह विभाग नहीं संभाल रहा है तो वे किसी जिम्मेदार शख्स को इसकी जिम्मेदारी सौंपे। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा व्यक्ति और अच्छा शासक होने में अंतर होता है इसलिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को चौ. देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, चौ. भजनलाल, चौ. बंसीलाल जैसे अच्छे प्रशासकों से सीख लेनी चाहिए कि कैसे प्रदेश को चलाया जाता है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में बहुत सारे काबिल अधिकारी है लेकिन सीएम पुलिस को खुली छूट नहीं दे रहे है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X