Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

टीचर मनीषा हत्याकांड का पुलिस छठे दिन भी नहीं कर पाई खुलासा

Updated on Sunday, August 17, 2025 17:26 PM IST

भिवानी। लोहारू के ढाणी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय टीचर मनीषा के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा छठे दिन भी पुलिस नहीं कर पाई है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से लोगों का गुस्सा अब सडक़ों पर फूटने लगा है। रविवार को लोहारू के एनएच 709 ई, समसावास गांव से लोहारू-महेंद्रगढ़ मार्ग और बडदु सहित कई स्थानों पर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सिवानी कस्बे में दुकानदारों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया, वहीं लोहारू कस्बे में लगातार दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे। ढिगावा के धरना स्थल पर महापंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों और नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। इस बीच दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस ने घटनास्थल के पास नहर के पानी में सबूतों की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मी पानी में उतरकर लंबी दूरी तक सर्च अभियान चलाते रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद रही।
टीचर मनीषा हत्याकांड का पुलिस छठे दिन भी नहीं कर पाई खुलासा
-हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से लोगों का गुस्सा सडक़ों पर फूटा
- कई स्थानों पर ग्रामीणों ने किए रोड़ जाम,दूसरे दिन भी बाजार बंद
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सभी स्तब्ध,जघन्यता से की गई टीचर मनीषा की हत्या
-पुलिस ने नहर के में उतरकर लंबी दूरी तक सर्च अभियान चलाया

गौरतलब है कि मनीषा 11 अगस्त को अपने घर से सिंघानी के प्ले स्कूल में पढ़ाने के लिए निकली थी। दोपहर बाद उसे एक नर्सिंग कॉलेज के पास जाते हुए देखा गया, जिसके बाद वह लापता हो गई। 13 अगस्त को उसकी गर्दन कटी लाश नहर किनारे खेत में मिली थी। तेजाब से उसका चेहरा भी जला दिया गया था।  रोहतक पीजीआई में दोबारा करवाए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने सभी को स्तब्ध कर रखा है। रिपोर्ट में सामने आया है कि मनीषा की दोनों आंखें गायब मिलीं। जबकि गर्दन को आधे चांद की आकृति में धारदार हथियार से इस कदर काटा गया कि केवल पांच सेंटीमीटर ही बची थी। रिपोर्ट में लिखा है कि गर्दन पर 29.5 सेंटीमीटर लंबा और 16 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा घाव था। भोजन और श्वास नली गायब मिली है। इसके अलावा कई अंग और भी गायब मिले हैं। जिस जघन्यता से यह वारदात हुई है उससे साफ है कि हत्या की साजिश बेहद योजनाबद्ध तरीके से रची गई है। हत्या से पहले दुष्कर्म होने की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इन्कार कर रखा है। पूरे इलाके में आक्रोश फैला हुआ है और लोग मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश भर में कई जगहों पर मनीषा के कातिलों को पकड़ने को लेकर प्रदर्शन किए गए। लोग सरकार व जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहे है।

मनीषा हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार गंभीर-मंत्री श्रुति चौधरी
 
गांव सिंघानी में टीचर मनीषा हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। इसी के चलते काम में कोताही बरतने वाले 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है तथा भिवानी पुलिस अधीक्षक का रातो-रात तबादला किया गया है। यह बात रविवार को हरियाणा की सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह एक दर्दनाक घटना थी। इस मामले में जो भी आरोप है, उनको पकडऩे के लिए व कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसको लेकर खुद उनकी व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी की मुख्यमंत्री से बात भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर श्रुति चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी ली तथा राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों की चर्चा कार्यकर्ताओं से की।
 

दिग्विजय ने निर्भया कांड से की मनीषा हत्याकांड की तुलना-
 
रविवार दोपहर को दिग्विजय चौटाला ने मनीषा हत्याकांड की तुलना निर्भया कांड से की। कहा,वे भी एक बेटी के पिता इस घटना से पूरा समाज है शर्मिंदा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी को इस घटना के लिए ठहराया जिम्मेदार, कहा सीएम दिल्ली दरबार के आदेशों के पालन में जुटे, पुलिस को नहीं दे रहे फ्री हैंड, अब तक बेटी को न्याय मिल जाना चाहिए था। दिग्विजय चौटाला ने कहा सीएम को लेकर बोले अच्छा व्यक्ति व अच्छा शासक होने में अंतर है। सीएम को चौ. देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, चौ. भजनलाल व चौ. बंसीलाल जैसे अच्छे प्रशासकों से लेनी चाहिए सीख। उन्होने कहा उडऩ खटौले का मौह छोड़ बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए लगाए जा रहे धरने पर पहुंचे। राज्य सरकार ने भिवानी के एसपी को हड़बड़ी में बदला है। इस मामले को जातिगत रंग देने का किया जा सकता है। दिग्विजय ने बेटी मनीषा को न्याय दिलाने का काम हरियाणा के लोगों ने अपने कंधों पर उठा रखा है। उन्होने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को काबिल ऑफिसर बताते हुए कहा कि पुलिस को खुली छूट देनी चाहिए।

नवीन जयहिंद, सुनैना चौटाला समेत अन्य नेता पहुंचे धरने पर
 
शिक्षिका हत्याकांड का मामला तूल पकड़ गया है। कस्बा स्तर पर लोगों में आक्रोश भी फूट रहा है। रविवार दोपहर को ढिगावा में जारी धरना स्थल पर नवीन जयहिंद पहुंचे। नवीन जयहिंद ने कहा कि शिक्षिका मर्डर मामले में पुलिस ने जो बोला वो बहुत ही निंदा जनक बात है। ऐसे शब्द पुलिस को नही बोलना चाहिए। यह बड़े दुख की बात है कि इस तरह की घटनाओं में भी लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर को ढिगावा में जारी धरना स्थल पर इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला, कांग्रेस नेता राव दान सिंह सहित अनेक नेता पहुंचे। सुनैना चौटाला ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ है। गरीब की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम तैयार खड़े हैं। कस्बा के लोगों ने जल्द से जल्द पुलिस द्वारा हत्या आरोपियों को पकड़े जाने की मांग की। 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X