Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जल स्रोत मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बाढ़ की स्थिति को लेकर डिप्टी कमिश्नरों के साथ की बातचीत

Updated on Sunday, August 17, 2025 18:10 PM IST


चंडीगढ़। 
पिछले कई दिनों से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब के डैमों में पानी का स्तर बढ़ने के मद्देनजर पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने आज प्रभावित जिलों में स्थिति का विस्तृत जायज़ा लेने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ टैलिफ़ोन पर बातचीत की। कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए तुरंत राहत प्रबंध करने के सख़्त हुक्म दिए।

जल स्रोत मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बाढ़ की स्थिति को लेकर डिप्टी कमिश्नरों के साथ की बातचीत

जल स्रोत मंत्री द्वारा ज़िला प्रशासनों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश

डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कैंप स्थापित करने के हुक्म

बच्चों, बुज़ुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर डाक्टरी सहायता मुहैया करवाने के लिए कहा

पशुओं के लिए अलग इंतज़ामों के अंतर्गत चारा और वैटरनरी सहूलतें यकीनी बनाने के हुक्म

तरन तारन और फ़िरोज़पुर जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को हरीके हैड्डवर्कस की चौबीस घंटे निगरानी के आदेश 



यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान बरिन्दर कुमार गोयल ने बताया कि कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का और फ़िरोज़पुर आदि जिलों में से गुज़रते दरियाओं के बाँधों के अंदरूनी तरफ़ वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं क्योंकि दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ रहा है और बाढ़ वाले क्षेत्रों में किसानों द्वारा बनाये गए अस्थाई बाँधों में दरारेें आ गयी हैं। उन्होंने बताया कि कपूरथला, फ़िरोज़पुर और फाजिल्का ज़िलों का करीब 14,200 एकड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें से ज़िला कपूरथला के क्षेत्र में जनसंख्या प्रभावित हुई है जबकि फाजिल्का और फ़िरोज़पुर का प्रभावित क्षेत्र कृषि अधीन है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन लोगों की हर संभव सहायता के लिए मौजूद है।

विभाग अमले के निगरानी प्रबंधन के बारे में बात करते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फील्ड में 4 सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (एस.इज), 10 ऐक्सियन, 20 एस.डी.ओज़ और 200 फील्ड स्टाफ (समेत जे.इज़) निरंतर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूचे संवेदनशील क्षेत्र को सैक्टरों में बांटा गया है ताकि तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा सके। बरिन्दर कुमार गोयल ने डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे बेघर हुए लोगों को आश्रय, भोजन और डाक्टरी सहूलतें दीं जा सकें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बनाऐ बाँध सुरक्षित हैं और इन बाँधों से पानी का कोई ओवरफ्लो नहीं हुआ है। इन बाँधों पर रोस्टर-आधारित मज़बूत टीमों द्वारा 24 घंटे सख़्त निगरानी की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को पशुओं की सुरक्षा और तंदुरुस्ती के लिए विशेष इंतज़ाम करने के निर्देश दिए, जिसमें अलग शेल्टर बनाना, चारा और पीने वाले पानी की सप्लाई को यकीनी बनाना और प्रभावित क्षेत्रों में वैटरनरी टीमों की तैनाती करना शामिल है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बच्चों, बुज़ुर्गों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर डाक्टरी सहायता मुहैया करवाई जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए साफ़ पीने वाले पानी, मोबाइल स्वास्थ्य यूनिटों और ज़रूरी दवाओं की निर्विघ्न स्पलाई का प्रबंध यकीनी बनाया जाये।

कैबिनेट मंत्री ने तरन तारन और फ़िरोज़पुर के डिप्टी कमिश्नरों को भी हिदायत की कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण सतलुज और ब्यास दरियाओं में पानी के बढ़े बहाव के मद्देनज़र वह निजी तौर पर हरीके हैड्डवर्कस की 24 घंटे निगरानी करें। पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये बरिन्दर कुमार गोयल ने भरोसा दिया कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय किये जा रहे हैं और स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ चीफ इंजीनियर (ड्रेनेज) हरदीप सिंह मैंदीरत्ता और चीफ इंजीनियर (नहरें) शेर सिंह भी मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X