Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

अमेरिका के अपालाची हाई स्कूल में गोलीबारी, 4 की मौत 9 से ज्यादा घायल

Updated on Thursday, September 05, 2024 10:21 AM IST

वाशिंगटन | अमेरिका में जॉर्जिया के अपालाची हाई स्कूल में गोलीबारी हुई। हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 से लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भारतीय समयानुसार बुधवार को रात 8 बजे हुई।

 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने कत्ल के सिलसिले में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है जो कि वहीं का छात्र है। घटना स्कूल विंडर शहर में हुई, जो राजधानी अटलांटा से दूरी 70 किमी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर ने सरेंडर कर दिया और जमीन पर लेट गया। खुफिया एजेंसी के मुताबिक इस घटना में मारे गए लोगों में 2 शिक्षक और 2 छात्र हैं।

हमलावर ने पिछले साल मास शूटिंग की धमकी दी थी
खुफिया एजेंसी के मुताबिक हमलावर की पहचान कोल्ट ग्रे के रूप में की गई है। अब उस पर एक वयस्क की तरह केस चलेगा। हमलावर की गतिविधियों पर पुलिस को पहले भी शक हुआ था। पिछले साल मई में FBI ने कोल्ट के परिजन से पूछताछ की थी।

तब उसने सोशल मीडिया पर मास शूटिंग की धमकी दी थी। हालांकि तब उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। तब कोल्ट के पिता ने दलील दी थी कि उनके पास शिकारी बंदूक है जिसकी वे हमेशा निगरानी करते रहते हैं।

खुफिया एजेंसी के मुताबिक 2024 में अब तक 30 मास शूटिंग की घटनाएं हुई हैं। इनमें 131 लोग मारे गए हैं। मास शूटिंग का मतलब ऐसी घटना से है 24 घंटे के भीतर जिसमें चार या उससे ज्यादा लोग मारे जाते हैं। इसमें हत्यारे को शामिल नहीं किया जाता। 2023 में मास शूटिंग की 42 घटनाएं हुईं जिनमें 217 लोगों की मौत हुई थी। इस लिहाज से पिछला साल अमेरिकी इतिहास का सबसे बुरा साल था।

जिले के सभी स्कूलों को बंद किया गया
प्रशासन ने बैरी काउंटी जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। सावधानी के तौर पर जिले के सभी हाई स्कूलों में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

अपालाची हाई स्कूल से छात्रों को निकाला जा रहा है। बैरी काउंटी के शेरिफ जूड स्मिथ ने बताया कि अभिभावकों से छात्रों के ले जाने के लिए कहा गया है। स्थानीय अधिकारी स्कूली छात्रों को उनके माता-पिता से मिला रहे हैं।

जॉर्जिया के गर्वनर बोले- लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें
जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने राज्य की एजेंसियों को तुरंत राहत मुहैया कराने के लिए कहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं जॉर्जिया के सभी निवासियों से अनुरोध करता हूं कि मेरे परिवार के साथ जुड़कर स्कूल में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें। हम यथास्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहें हैं।

 

Readers' Comments
J P Singla 6/30/2023 7:55:13 PM

Unfortunate practice in rank and file of each political party.

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X