Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

ज्योतिष

प्लॉट खरीदते समय इन वास्तु नियमों को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण

Updated on Sunday, September 01, 2024 09:21 AM IST

चंडीगढ़ | घर एक ऐसा स्थान होता है जहां हम आराम करते हैं, खुशियां मनाते हैं और जीवन के सभी सुखों का आनंद लेते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जमीन खरीदकर घर बनाने के बाद लोग उस घर में खुशी से नहीं रह पाते हैं। कई बार परिजनों का तबियत खराब रहती है। ऐसा होने के पीछे वास्तु दोष का कारण हो सकता है। इसलिए घर का निर्माण करने के लिए प्लाट खरीदते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा, निर्माण सामग्री और यहां तक कि फर्नीचर का रंग भी हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है। असल में, वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि प्लॉट खरीदते समय किन वास्तु नियमों को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

आसपास का वातावरण
प्लॉट खरीदते समय सबसे पहले यह देखें कि प्लॉट के आसपास का वातावरण कैसा है। ऐसा प्लॉट जिसके आसपास नाला, श्मशान घाट, कब्रिस्तान आदि जैसी चीजें मौजूद हों, उन जमीनों को खरीदने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन चीजों का परिजनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर में रहने वालों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

पुराने खंडहर
प्लॉट के आसपास कोई पुराना खंडहर या पुराना कुआं होना अच्छा नहीं माना जाता है। इन चीजों से नकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन होता है जो घर में रहने वालों के लिए हानिकारक हो सकता है।

मुख्य द्वार की दिशा
जमीन खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि जब घर का निर्माण हो तो घर का मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इन दिशाओं को शुभ माना जाता है। जहां तक हो सके दक्षिण मुखी प्लाट लेने से बचना चाहिए। दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है।

खुला स्थान
प्लॉट के सामने खुला स्थान या बाग़ हो तो बेहतर है। इससे घर में प्राकृतिक रोशनी और हवा का प्रवाह अच्छा होता है। प्लॉट निचले स्थान पर नहीं होना चाहिए क्योंकि बरसात के दिनों में घर के इर्द-गिर्द पानी एकत्रित होने से मन में हीन भावना पैदा होती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

प्लॉट का आकार
प्लॉट का आकार भी महत्वपूर्ण होता है। वास्तु के अनुसार वर्गाकार भूखंड अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे भूखंड पर बने मकान में रहने वाले लोगों के सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्लाट का आकार आयताकार को भी शुभ माना जाता है।

क्यों हैं ये नियम महत्वपूर्ण?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिशा का अपना एक महत्व होता है। विभिन्न दिशाओं में स्थित वस्तुएं हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती हैं। इसलिए प्लॉट खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। प्लॉट खरीदना एक बड़ा फैसला होता है। इसलिए प्लॉट खरीदते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से आप एक सुखद और शांत जीवन जी सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

: जानें कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति, क्यों जरूरी है इन्हें प्रसन्न रखना

जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें  रखने से मिलेगा लाभ

: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उत्तर दिशा में कौन-सी चीजें रखने से मिलेगा लाभ

विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

: विवाह में आ रही है बाधा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

: होली भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई और बहन के रिश्ते होते हैं मजबूत , आइए जानते हैं कुछ उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधों को रखने की है सख्त मनाही , आइए जानते हैं इसके बारे में

वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

: वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार  होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार रंगों का त्योहार होली पर इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

: इस बार चंद्र ग्रहण के साथ रंगों की होली, जानें असर और उपायों की पूरी जानकारी

 ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार धन और सुख के लिए सेंधा नमक का चमत्कारी उपाय, आजमाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

: वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

X